दुष्कर्म के आरोपी पुलिसकर्मी को पीड़िता से करनी पड़ी शादी

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने लखन≈ में तैनात किशनी निवासी एक सिपाही पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को जब पुलिस उसे पकड़ कर लाई तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया। युवती ने सिपाही से माता शीतला देवी मंदिर में अपने अधिवक्ताओं की मौजूदगी में शादी रचा ली। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बृहस्पतिवार की सुबह तहरीर दी। आरोप लगाया कि बुधवार रात को उसे किशनी क्षेत्र के रहने वाले सिपाही ने पूर्व में दर्ज कराए दुष्कर्म के मुकदमे में समझौते के लिए धमकाया। मना करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। वहां कुछ देर बाद दोनों पक्ष के अधिवक्ता पहुंच गए। युवती ने बताया कि सिपाही लखन≈ में तैनाती है। वर्ष 2023 में मुलाकात के बाद शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया था। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। इसी मुकदमे में दबाव बनाने के लिए वह बुधवार की रात को घर पर आया था। दोनों पक्ष के लोगों के बीच हुई बातचीत के बाद युवक शादी करने की बात पर राजी हो गया। इसके बाद युवती ने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने की बात कही और दोनों अपने अधिवक्ताओं के साथ माता शीतला देवी मंदिर पहुंचे। वहां विवाह किया। युवती का कहना है कि अब उन्हें कोई शिकायत दर्ज नहीं करानी। इसके बाद सिपाही, युवती को अपने साथ ले गया।

इसे भी पढ़ें:  सोमवार को तहसीलों में किसानों का हल्ला बोल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ गंगा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सतीश चंद गोयल अध्यक्ष बनेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सोमवार को तहसीलों में किसानों का हल्ला बोलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शहर को स्वच्छ, सुरक्षित बनाने में जनसहयोग जरूरीः मीनाक्षी

Read More »