दिल्ली बिहार उत्तराखंड में भूकंप के झटके, चीन में भूकंप से 32 लोगों की मौत 38 घायल

चीन के तिब्बत प्रांत में मंगलवार सुबह आए भूकंप से 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए। चीन की सरकारी मीडिया CCTV के अनुसार, भूकंप का केंद्र तिब्बत के शिजांग क्षेत्र में था और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई। इस भूकंप का प्रभाव नेपाल, भूटान और भारत के सिक्किम तथा उत्तराखंड क्षेत्रों में भी महसूस किया गया। हालांकि, भारत में भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें:  चीन ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, कहा- 1 अगस्त से टैरिफ लगा तो करेंगे जवाबी कार्रवाई

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *