अचानक बर्फ टूटी और फंस गए 4 पर्यटक

नई दिल्ली। सेला दर्रे पर बर्फ से जमी झील में पर्यटक मस्ती कर रहे थे, अचानक झील की बर्फ टूट गई और वे बर्फीले पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने बमुश्किल सभी को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी वीडियो साझा करते हुए पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर पर्यटक झील में फंस गए। बर्फ से जमी झील में पर्यटक मस्ती कर रहे थे, अचानक झील की बर्फ टूट गई और वे बर्फीले पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने बमुश्किल सभी को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी वीडियो साझा करते हुए पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दरअसल सर्दियों में अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर बनी झील में बर्फ जम जाती है। रविवार को पर्यटकों का एक दल झील में बर्फ पर मस्ती कर रहा था। अचानक बर्फ टूट गई और सभी झील के पानी में गिर गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बर्फ से जमी झील के एक हिस्से में चार लोग फंसे हैं। इनमें दो महिलाएं भी हैं। वे मदद के लिए पुकार रहे हैं। इसके बाद कुछ स्थानीय लोग और पर्यटक वहां पहुंचते हैं और सभी को बांस की छड़ियों के सहारे बचाते हैं। घटना के बाद पर्यटन अधिकारियों ने पर्यटकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी घटना का वीडियो साझा किया और पर्यटकों से कठिन इलाकों में जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। अनुभवी लोगों के साथ जमी हुई झीलों पर टहलें, फिसलन भरी बर्फीली सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं और हिमस्खलन से सावधान रहें। तापमान जमने वाला है इसलिए गर्म कपड़े पहनें और आनंद लें। 

इसे भी पढ़ें:  सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग की अपेक्षा है: बिरला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मैं केजरीवाल को बेनकाब कर दूंगा, सरकारी गवाह बन जाऊंगा- सुकेश चंद्रशेखरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग की अपेक्षा है: बिरलावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  10 हजार Videos, 40 हजार फोटो, खाते में 1.20

Read More »