रामपुरी के अशोक की उत्तराखंड में हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

मुजफ्फरनगर/हरिद्वार। शहर के मौहल्ला रामपुरी निवासी एक व्यक्ति की गुरूवार को उत्तराखंड में एक हादसे के दौरान मौत हो गई। मृतक व्यक्ति वहीं पर रहकर नौकरी करता था। वो घटना के समय बाइक से कहीं जा रहा था। इसी बीच हरिद्वार जनपद के जगजीतपुर में पहुंचते ही अचानक चाइनीज मांझा उसके गले में आकर फंस गया और मांझे से उसकी सांस की नली कट गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी तो कोहराम मच गया। मुजफ्फरनगर से भी उसके परिवारीजन वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

इसे भी पढ़ें:  कपड़े के गोदाम में भीषण अग्निकांड, एक करोड़ का माल हुआ राख

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य के जनपद हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हुए हाइड्रा चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। इस मामले में परिजनों ने भी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी निवासी निवासी 46 वर्षी अशोक कुमार पुत्र सुखबीर सिंह हरिद्वार जनपद के कनखल क्षेत्र में हाइड्रा मशीन चलाने का काम करता था। बताया कि वह कई वर्षों से थाना कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर में किराए पर मकान लेकर रहता था। वह जगजीतपुर में ही काम पर जाने के लिए बाइक से जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  निर्जला एकादशी पर मंत्री कपिल देव ने किया जल-फल वितरण

पुलिस ने बताया कि जब वो जगजीतपुर में पहुंचा तो अचानक चाइनीज मांझा उसके गले में आकर फंस गया और मांझे से उसकी गले की सांस की नली कट गई। वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे एक स्थानीय अस्पताल में भिजवाया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। थाना कनखल के थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक अशोक का पोस्टमार्टम करवाया गया था और इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उधर, एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चाइनीज मांझे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मांझे का प्रयोग न करें। कहा कि सभी थाना प्रभारियों को अभियान चला कर चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  यूपी की योगी सरकार ने किसान एवं उद्योग हित में गन्ने का भाव 20 रुपये बढ़ायाः अशोक बालियान

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव को लेकर क्रान्ति सेना लेगी ठोस निर्णयगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »