कोल्ड-डे पर ठिठुराया मुजफ्फरनगर, ठंड से कांपे हाड़

मुजफ्फरनगर। नये साल की आमद से पहले ही अब पूरे प्रदेश को भयंकर शीतलहर ने अपनी चपेट में ले लिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इसका गहरा असर दिखाई दे रहा है और मंगलवार को मुजफ्फरनगर में कोल्ड-डे जैसे हालातों के कारण लोगों को बुरी तरह से ठिठुरते हुए देखा गया। दिन निकलने के साथ ही बाजारों में और गली चौराहों पर लोग अलाव जलाकर बैठ गये थे। घरों में भी अंगीठी, चूल्हा और रूम हीटर पूरे यौवन पर नजर आने लगे। कोहरे के कारण जहां यातायात व्यवस्था ठप होने लगी है, वहीं शीतलहर के भयंकर प्रकोप के कारण जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बाजारों में भी भीड़ केवल जूतों और गरम कपड़ों की दुकानों पर ही नजर आ रही है। मुजफ्फरनगर के साथ ही सहारनपुर और शामिल सहित प्रदेश के 51 जिलों में मौसम विभाग ने भयंकर सर्दी पड़ने और कोल्ड डे रहने की चेतावनी जारी कर दी है। इससे आगामी दिनों में जिले में भी सर्दी का पूरा सितम नजर आने वाला है।

अब उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। पूरा प्रदेश में शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं, मंगलवार को सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों सहित 50 से ज्यादा जिलों में शीत दिवस यानि कोल्ड डे जैसी स्थितियां बनने और घने कोहरे के बीच ही शीतलहर का प्रकोप बन जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतलहर के कारण लोगों के हाड़ भी इस सर्दी ने कंपकंपाकर रख दिये। सोमवार के बाद मंगलवार की सुबह को भी प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक घने कोहरे की चादर देखने को मिली। इससे ठंड में इजाफा हुआ। कई जिलों में कोल्ड डे जैसी गलन व ठिठुरन की स्थितियां रहीं। ज्यादातर जगहों पर रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। कोहरे की वजह से मुजफ्फरनगर से गुजरतने हाईवे और मुख्य मार्गों पर दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों से आ रही उत्तरी पछुआ हवाओं से ठंड और गलन में अभी और इजाफा होगा। दिन में कोहरे से दिन और रात के तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ने के कारण लोगों को इस बार सर्दी का ज्यादा सितम झेलना पड़ेगा।

मुजफ्फरनगर जनपद में भी दो दिनों से ग्रामीण अंचलों के जंगल में पाला पूरा असर दिखा रहा है। इस पाले के कारण फसलों को भी नुकसान की प्रबल संभावना बन गई है। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी सर्दी के असर के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को शहर में बाजारों का साप्ताहिक अवकाश रहने के कारण मंगल बाजार और शिव चौक के आसपास सड़क पर गरम कपड़ों के ठिये लगे नजर आये, यहां पर गरम कपड़ों की खरीदारी के लिए भारी भीड़ भी उमड़ी। दो दिन की शीतलहर ने ही गरम कपड़ों का बाजार पूरी तरह से गुलजार कर दिया है। वहीं कुछ व्यापारियों ने मंगलवार को भी अपनी दुकानों को खोलकर सर्दी के इस अवसर को भुनाने का प्रयास किया। दिन में ही शहर में कई स्थानों और चौराहों पर लोगों को अलाव जलाकर हाथ सेंकते हुए देखा गया। वहीं नये साल पर भी सर्दी का यह सितम और गहराने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  मन की पवित्रता से मिलता है अच्छे कर्म का फलः नयन सागर

बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना हो सकता है जानलेवाः सीएमओ

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया आम जनमानस को जानकारी देते हुए बताया कि ठंड से बचाव के लिए बंद कमरे में अंगीठी ना जलाएं क्योंकि बंद कमरे में अंगीठी जलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के साथ कई जहरीली गैसों का स्तर बढ़ जाता है, जो सीधे दिमाग पर असर डालती है, जिससे बेहोशी आ सकती है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत भी हो सकती है। बंद कमरे में अंगीठी की गैस से आंखों में संक्रमण, सांस की बीमारी, फेफड़ों की बीमारी और हृदय के फेल होने का खतरा बढ़ जाता है, अंगीठी जलाने से निकलने वाली गैस से अस्थमा, साइनस, ब्रोंकाइटिस और स्किन एलर्जी से पीड़ित लोगों को अधिक खतरा होता है।

उन्होंने बताया कि बंद कमरे में अंगीठी, हीटर व गैस गीजर का प्रयोग ना करें, अगर प्रयोग कर रहे हैं तो कमरा पूरी तरह से बंद ना हो, उसकी खिड़की और दरवाजे खुले होने चाहिए। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्दी के मौसम में विशेष लोगों का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है जैसे निराश्रित व्यक्तियों, बुजुर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों, दिव्यांगजनों, गर्भवती एवं स्तनपान करने वाली महिलाओं, खुले वातावरण में कार्यरत कर्मी एवं किसानों की अधिक देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में ऐसे लोगों का विशेष सहयोग करें ताकि हर कोई स्वस्थ और निरोग रह सके। शीतलहर के प्रभाव से बचने के लिए खुद को गर्म और सुरक्षित स्थान पर रखें, ठंड से बचाव के लिए गर्म कपडे पहनंे, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, यदि बाहर निकालना जरूरी हो तो, हाथ और पैर को ढककर निकलें तथा अनेक परतांे में सूखे कपड़ों को पहने, ठंडे पदार्थों का सेवन न करें, गर्म पदार्थ का ही सेवन करें तथा ठंड से प्रभावित व्यक्ति को शीघ्र ही चिकित्सकीय परामर्श दिलाएं।

इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA--मेरठ रोड पर अचानक गश खाकर गिरा कांवड़िया

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी एक लाख 24 हजार वोटों से आगे, स्मृति 50 हजार से पीछेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA–मेरठ रोड पर अचानक गश खाकर गिरा कांवड़ियावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी एक लाख 24 हजार वोटों से आगे,

Read More »