भाजपा ने डीएम से की रविदास जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग

मुजफ्फरनगर। साल 2025 में संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कराये जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम एक ज्ञापन दिया।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री यशवीर सिंह के नेतृत्व में रविवार को कलेक्ट्रेट पहंुचे संत रविदास के अनुयायियों ने एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह से मुलाकात करते हुए उनको डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि जनपद मुजफ्फरनगर में लगभग पिछले 20 वर्षों से परंपरागत रूप से संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती पर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता रहा है। परंतु किन्हीं कारणवश वर्ष 2024 की अवकाश सूची में संत रविदास जयंती पर तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा अवकाश घोषित नहीं किया गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी से इस संबंध में भेंट कर ज्ञापन दिया गया तो उनके द्वारा सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 में आचार संहिता लगी होने के कारण अवकाश घोषित करने में खेद प्रकट करते हुए भरोसा दिया गया था कि वर्ष 2025 की अवकाश सूची में आवश्यक रूप से संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती पर स्थानीय/सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जायेगा। बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में संत शिरोमणि गुरू रविदास जी तो अनुयायी अधिक संख्या में निवास करते हैं तथा जयंती पर शुक्रताल सहित जनपद में प्रत्येक गांव व कस्बों में धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन करते हुए पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने मांग की है कि 12 फरवरी 2025 को संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती के अवसर पर जनपद में अवकाश घोषित किया जाये। इस दौरान यशवीर सिंह के साथ चतर सिंह, विकल कुमार, बाबू सिंह और ललित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  अंधत्व से पीड़ित व्यक्ति की जमीन हड़पी, तहसील में न्याय की गुहार लगाते हुए दी आत्मदाह की चेतावनी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  डीएवी कॉलेज पर छात्रों का प्रदर्शन, पुतला किया दहनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नवरात्रि के पावन पर्व की शुरूआत पर हुआ झंडारोहण कार्यक्रमवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  डीएम उमेश मिश्रा ने वर्चुअल की सड़क सुरक्षा समिति

Read More »