माइनॉरिटी वेलफेयर एसोसिएशन ने मेधावियों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। पिछले लगातार 15 सालों से माइनारिटी वेलफेयर एसोसिएशन अल्पसंख्यक समाज के मेधावी छात्रांे को सम्मानित करती आयी है। उसी कड़ी में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन संस्था द्वारा इस्लामिया इंटर कालेज में किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यश ज़फ़रयाब ख़ान ने की मुख्यतिथि मुज़फ़्फ़रनगर सांसद हरेंद्र सिंह मलिक व विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन मुज़फ़्फ़रनगर के अध्यश प्रमोद त्यागी रहे और कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष असद पाशा ने किया।

ज़फ़रयाब ख़ान ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि बच्चों को सिर्फ़ अपनी तालीम पर ध्यान देना चाहिये। उन्होंने ख़ासतौर पर छात्राओ को सम्भोंदित करते हुवे कहा कि बच्चियों को फालतु के फ़ैशन से बचना चाहिये एयर सिर्फ़ शिक्षा पर ध्यान देना चाहिये। मुख्यतिथि मुज़फ़्फ़र नगर सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा इस तरह के कार्यक्रम करा कर संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है। ये कार्य ऐसा है जिससे का आने वाले समय में मनोबल बढ़ेगा। विशिष्ट अतिथि प्रमोद त्यागी ने कहा कि आज के समय में जहाँ लड़कों का तालीम हासिल करना ज़रूरी है वही लड़कियों को शिक्षा के लिए आगे आना चाहिये उन्होंने कहा कि चाहे आधी रोटी खाये बच्चांे को ज़रूर पढ़ाये। मेहमाने ख़ुसूसी डा. अनुराधा वर्मा ने बच्चो को शुभकामनाएँ दी और कहा कि लक्ष्य रखकर शिक्षा हासिल करे। विशिष्ट अतिथि हाजी क़मरूज़म्मा एडवोकेट ने कहा कि इस तरह के मोटिवेशनल कार्यकम होते रहने चाहिए ताकि बाक़ी बच्चे भी मोटीवेट होकर शिक्षा हासिल कर सके। समाजवादी पार्टी के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष असद पाशा ने कहा कि बच्चों को भविष्य बनाने के लिये सिर्फ़ तालीम ही एक रास्ता है। इसलिए शिक्षा ज़रूर हासिल करे इसके लिये चाहे आपको कोई भी क़ुर्बानी देनी पड़े।

इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों ने किया मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का अभिनंदन

कार्यक्रम को सफल बनाने में ख़ासतौर पर शाने आलम, मौ आसिफ़, हाफ़िज़ दानिश, इमरान सैफी, शहज़ाद गौर, शादाब क़ाज़ी, मौ याकूब, अब्दुल सलाम, इफ़्राहिम खान, खिलाफत राणा, नदीम मंसूरी, सायरा अख्तर, सरफराज़ आलम, यूसुफ खान, असद पाशा का योगदान रहा। प्रोग्राम में इस्लामिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सलीम अहमद, मुहम्मद अहमद ख़ान, डाक्टर रिहान, डाक्टर नूर हसन सलमानी, असद फ़ारूक़ी, शमीम क़स्सार, शकील अहमद, इम्तियाज़ ख़ान, नदीम ख़ान, सलीम अंसारी, रईसुद्दीन राणा, सद्दाम राणा, तहसीन अली असारवी, शहज़ाद अली, इर्तज़ा सिद्दीक़ी, हसीब राणा, सभासद, शहज़ाद सभासद, नौशाद सभासद, मुफ़्ती शाहनवाज़ आदि मोजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में घूसे शरारती तत्वों ने मूर्तियां की खंडित, रोष व्याप्त
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *