शोक सभा में समाजसेवी प्रमोद कुमार जैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। युवा भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद विकल्प जैन के ताऊ जी समाजसेवी और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले प्रमोद कुमार जैन की शोक सभा रविवार को आयोजित की गई, इसमें परिवार के लोगों के साथ ही समाज के गणमान्य लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत प्रमोद जैन को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा नेता विकल्प जैन के ताऊ जी प्रमोद कुमार जैन पुत्र स्व. नन्हेमल जैन निवासी कुटेसरा अपने सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे और वर्तमान में वो जनता इंटर कॉलेज कुटेसरा प्रबंध समिति में उप प्रबंधक के पद पर अपनी सेवा प्रदान करते हुए कुटेसरा में शैक्षिक गुणवत्ता का वातावरण और सुदृढ़ बनाने के प्रयासों में जुटे हुए थे। विगत 11 दिसम्बर को उनका निधन हो गया। रविवार को जनता इंटर कॉलेज कुटेसरा में प्रमोद जैन की रस्म पगड़ी हुई। इस शोक सभा में जनपद मुजफ्फरनगर के साथ ही दूर दराज से भी लोग पहुंचे। लोगों ने प्रमोद कुमार जैन के जीवन दर्शन को सभी के सामने रखते हुए समाज की सेवा के प्रति उनके समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में किये गये उनके योगदान का उल्लेख करते हुए भावपूर्ण स्मरण के साथ अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

इस दौरान मुख्य रूप से दिवंगत प्रमोद जैन के पुत्र अचल कुमार जैन, सरिता, भतीजा पूर्व सभासद विकल्प जैन, सभासद सीमा जैन, भाई विनोद जैन, सुबोध जैन, अनिल जैन, अर्जुन जैन, विपुल जैन, नितिन जैन, पुरू जैन, मनु जैन सहित पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रविकांत शर्मा, हनी पाल, रजत धीमान, अनिल ऐरन, अमित भारद्वाज, जितेन्द्र नामदेव, विपुल मोहन, अमर चौधरी, जितेन्द्र जैन दिल्ली, अमरेश जैन पुरबालियान, संधी जैन आईआरएस सहित सैंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत प्रमोद जैन की आत्मा की शांति तथा परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए परमेश्वर से प्रार्थना की। 

इसे भी पढ़ें:  नवम्बर में सेकंड सेटरडे का अवकाश हुआ निरस्त

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  नवम्बर में सेकंड सेटरडे का अवकाश हुआ निरस्तस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाहिता ने खाया जहर, पति की सड़क पर जमकर हुई धुनाईवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »