टाउनहाल में गंदगी देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। काफी दिनों के बाद नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एक्शन में नजर आई। उनके द्वारा शुक्रवार को दोपहर बाद टाउनहाल पहुंचकर सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पालिका मुख्यालय टाउनहाल के परिसर में ही यहां वहां गंदगी देखकर वो बेहद नाराज हुई और मौके पर ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जमकर हड़काते हुए कहा कि जब टाउनहाल ही सफाई के मामले में इस तरह से बदहाल है तो शहर का क्या हाल होगा, उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जायेगा। वो जल्द ही हर वार्ड में भ्रमण पर निकलेंगी और जनता से सीधे मिलकर सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगी। लापरवाही मिली तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शुक्रवार को टाउनहाल पहुंची और कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां पर अपने अपने कार्यों के लिए आये लोगों से भी मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान कराया। टैक्स विभाग में पहुंची चेयरपर्सन ने राजस्व वसूली को लेकर जानकारी ली तथा लोगों को समय से बिल उपलब्ध कराने और बकायादारों से राजस्व जमा कराने के लिए निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए काम कर रही एमआईटूसी कम्पनी के कंट्रोल रूम में पहुंचकर वहां पर शिकायत निस्तारण का जायजा लिया। शिकायत रजिस्टर चैक किया तो वहां पर कुल आठ शिकायत दर्ज पाई गई और उनका निस्तारण करने की कार्यवाही भी नहीं मिली। इस पर कंपनी के कार्यप्रणाली के प्रति उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर लोकसभा-2019 में फेल हो गए थे सभी एग्जिट पोल

खुद उनको ही दिन भर में सफाई से सम्बंधित सैंकड़ों शिकायत प्राप्त होती हैं, सभासदों को भी शिकायत मिलती है कंट्रोल रूम में केवल आठ शिकायत आने का मतलब है कि इसके लिए जनता के बीच प्रचार प्रसार का अभाव है। उन्होंने कंपनी के लोगों को मंडी क्षेत्र में अलग से कंट्रोल रूम स्थापित करने और इसके लिए प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। जन्म मृत्यु के शपथ पत्र पटल पर पहुंचकर उन्होंने आवेदनों के निस्तारण की जानकारी ली। आवेदन अधिक दिनों से लम्बित होने पर उन्होंने उनका समय से निस्तारण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को धक्के खिलाने की नकारात्मक कार्यप्रणाली को त्यागकर काम करना होगा। इस बीच उन्होंने पालिका में पहुंचे लोगों से मिलकर उनकी शिकायतों को सुना, दाखिल खारिज बकाया और अन्य प्रकरणों में निस्तारण के निर्देश दिये। लोगों से ये भी पूछा किसी भी कार्य के लिए पालिका में कोई पैसे तो नहीं मांग रहा है।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि आज उनके द्वारा टाउनहाल का निरीक्षण किया गया। इसमें परिसर में ही यहां वहां गन्दगी मिली, जिससे साफ है कि पालिका मुख्यालय में ही सफाई का अभाव रखा जा रहा है। इसके लिए ईओ के साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी टाउनहाल के साथ ही सम्पूर्ण शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही हर वार्ड में भ्रमण करते हुए सीधे जनता से संवाद स्थापित कर सफाई और अन्य सुविधाओं की जानकारी लेंगी। जहां भी कर्मचारियों या अधिकारी की लापरवाही सामने आयेगी, कार्यवाही होगी। जनहितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा और शहर के हित में बिना भेदभाव के हम विकास के अपने संकल्प को लेकर चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहर सभी का है, पालिका के प्रयासों को सकारात्मक सहयोग के साथ सार्थक बनाने का काम करें। निरीक्षण के दौरान सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, सभासद पति विकल्प जैन और राहुल पंवार के अलावा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ रहे। 

इसे भी पढ़ें:  बसपा सांसद मलूक नागर ने जयंत चौधरी से मुलाकात

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »