सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बर्थ डे मनाया

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री रहे पार्टी में नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव की जयंती शुक्रवार को महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। मुलायम सिंह यादव की जयंती पर लोकसभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने उनको किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हित में हमेशा संघर्ष करने वाले तथा हर समाज को राजनीति में हिस्सेदारी व सम्मान देने वाले देश के सबसे बड़े नेता बताते हुए उनको नमन किया और सभी ने श्र(ांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर का सबसे बड़ा अस्पताल कूड़ा डलावघर बंद

पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने संबोधन में मुलायम सिंह यादव को गरीबांे, मजलूमों की आवाज उठाने वाले तथा देश की राजनीति को नई दिशा देने वाले महान नेता बताते हुए उनके संघर्ष पर चलने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने लोहिया के समाजवाद को हमेशा आगे बढ़ाते हुए समाज में एक समान न्याय की व्यवस्था को लागू किया। उन्होंने हर वर्ग के लिए काम किया और बिना भेदभाव के उत्तर प्रदेश को विकास की दौड़ में आगे लाने का काम किया। जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षकारी जीवन तथा देश की राजनीति को हर जाति वर्ग में हिस्सेदारी देकर देश में नई राजनीतिक क्रांति लाने वाले अपनी सरकार में हर बार प्रत्येक जाति वर्ग को लाभ व सम्मान देकर मुलायम सिंह यादव ने देश की जनता के दिलों में अलग पहचान बनाई जनता हमेशा उन्हें याद करते हुए उनको नमन करती रहेगी।

सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री महेश बंसल, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मौलाना मोहम्मद नजर, मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पवार, सुरेश पाल सिंह प्रजापति, पवन बंसल, अंकित शर्मा, धनवीर कश्यप, तहसीन मंसूरी, महानगर महासचिव सलीम मलिक, समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल, सुमित पवार बारी, खतौली नगर अध्यक्ष काजी इरफान टेंपो, पवन पाल, रामपाल सिंह पाल, अब्दुल्ला क़ुरैशी, हारून खान, हाजी गुफरान तेवड़ा, नावेद रंगरेज, नदीम मलिक, मुस्तकीम प्रधान, शाहिद रूड़कली, मुकेश वशिष्ठ, श्याम सुंदर, फिरोज अख्तर, पवन गिरी, फरमान चौधरी, विशाल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल किंडरगार्टन में मैंगो पार्टी में बच्चों ने की मौज-मस्ती

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सिलईबड़ा में पुलिस व लोगों में विवाद,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  नवम्बर में सेकंड सेटरडे का अवकाश हुआ निरस्तफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MZN PALIKA- एनएसए डॉ. अतुल की लापरवाही पर मीनाक्षी स्वरूप का बड़ा एक्शनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: दामाद ने सास-ससुर की गला रेतकर की हत्या, पत्नी के सामने दिया खौफनाक वारदात को अंजामलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है।

Read More »