मीरापुर उपचुनाव-मतदान कराने बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टी

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट के उप चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियों ने अपने अपने आवंटित पोलिंग स्टेशन के बूथ पर डेरा जमा लिया। सवेरे से ही नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियों को रवानगी देने के लिए पुलिस और प्रशासन अधिकारी जुटे हुए थे। चुनाव प्रेक्षक व डीएम उमेश मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। बुधवार को होने जा रहे चुनाव में 3.24 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार हैं।

मीरापुर विधानसभा सीट पर बुधवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मुगलवार की शाम पोलिंग बूथों पर पहुंच गई। इसके लिए मंगलवार की सुबह मतदान कर्मी नवीन मंडी स्थल पर पहुंचे। सभी ने ईवीएम के साथ ही चुनाव संबंधित सामग्री प्राप्त की और मिलान आदि की औपचारिकता पूर्ण करने के बाद सभी अपने अपने पोलिंग बूथ की ओर रवाना हो गये। डीएम उमेश मिश्रा और चुनाव प्रेक्षकों ने भी नवीन मंडी स्थल पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्था को परखा और उनको निष्पक्ष व निडर रहकर मतदान सम्पन्न कराने के लिए प्रेरित किया। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को मीरापुर विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए 328 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, चार कपड़ा व्यापारियों की मौत

चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारी मौजूद रहेंगे। बूथों पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक व सकुशल कराने के लिए मेरठ, बिजनौर व हरिद्वार जनपद की सीमा को सील कर दिय गया है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी देकर मतदान निष्पक्ष कराने के साथ ही शरारती तत्वों से सख्ती से निबटने के आदेश दिए। बता दें कि मीरापुर उपचुनाव के दृष्टिगत जिले को छह जोन, 33 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 151 मतदान केंद्र व 328 मतदान स्थल हैं। इनमें छह मतदान केंद्र वनरेबल व 95 क्रिटिकल हैं। मीरापुर सीट पर कुल 3 लाख 24 हजार 571 वोटर पंजीकृत हैं, इनमें 171912 पुरुष और 152644 महिला तथा 15 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें:  डीएम दफ्तर पर किसानों का धरना, सिटी मजिस्ट्रेट को बीच में बैठाया

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पहले स्कार्पियो से मारी टक्कर अब शातिरों ने पुलिस पर ताना तमंचागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »