मीरापुर उप चुनाव में वोट नहीं डालेंगे धनगर समाज के वोटर

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर 20 नवम्बर को होने जा रहे मतदान को लेकर बहिष्कार के स्वर भी उठने लगे हैं। धनगर समाज ने जातिगत प्रमाण पत्र शासनादेश होने के बावजूद भी तहसीलों से निर्गत नहीं कराये जाने पर आक्रोश जाहिर करते हुए शनिवार को कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और डीएम के नाम दिये प्रार्थना पत्र में कहा कि मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में धनगर समाज के मतदाता वोट नहीं डालेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-राजस्व वसूली में पिछड़ा जिला, डीएम ने कर दी छुट्टी बंद

अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पूर्व सभासद अरविंद धनगर एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव कुमार सिंह धनगर, राजपाल सिंह, आशीष कुमार आदि के साथ शनिवार को सवेरे कचहरी पहुंचे और डीएम दफ्तर पर समाज के लोगों को जातिगत प्रमाण पत्र जारी नहीं कराये जाने की समस्या उठाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान महासंघ के नेताओं ने डीएम के नाम एक ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि धनगर जाति के लोग जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारी संख्या में निवास करते हैं। मीरापुन विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा है। राष्ट्रीय सचिव अरविंद धनगर ने कहा कि इस क्षेत्र के गांव चूडियाला, सलारपुर, मोरना, बेहडा थ्रू, बेडा, हासमपुर, कुतुबपुर और खेड़ी में धनगर समाज के लोगों की संख्या बहुतायत में हैं। इन गांवों के धनगर समाज के व्यक्तियों के धनगर जाति के प्रमाण पत्र तहसील प्रशासन द्वारा निर्गत नहीं किये जा रहे हैं, जिससे समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। ऐसे में अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ ने निर्णय लिया है कि धनगर जाति के प्रमाण पत्र निर्गत न होने के कारण मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में धनगर समाज के मतदाता मतदान का बहिष्कार करते हुए वोट नहीं डालेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  SOCIAL WORK-शिव से क्रांति तक ललित ने पूरे किये सेवा के 31 सालस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में हंगामा: महिला सिपाहियों का फूटा गुस्सा, कैमरे से वीडियो बनाए जाने का आरोपवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में हंगामा: महिला सिपाहियों का फूटा

Read More »