मोरना में अति पिछड़ा सम्मेलन में सुम्बुल राणा को समर्थन का ऐलान

मुजफ्फरनगर। मोरना में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी सहित समाजवादी पार्टी के अन्य पिछड़ी जाति के नेताओं द्वारा आयोजित सभा मंे सैनी समाज सहित अति पिछड़े वर्ग के लोगों ने कहा कि वो इस बार भाजपा के धोखे में नहीं आयेंगे, समाज को सम्मान देने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को को ही वोट दिया जायेगा।

सभा में सपा विधायक राम अवतार सैनी ने कहा कि भाजपा में अति पिछड़ों को तिरस्कार व अपमान मिलता है। महत्वपूर्ण पदों पर अति पिछड़े को सम्मान नहीं है। वंही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा अति पिछड़ी जातियों को सम्मान व राजनीति में महत्वपूर्ण भागीदारी देने में हमेशा अग्रणी रहते हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि सैनी समाज सहित अति पिछड़े राजनीतिक भागीदारी के लिए समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को भारी बहुमत से जिताएंगे। अति पिछड़ों को सम्मान देना सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहचान रही है।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: अरशद छह साल पहले घर में इसलिए खोदने लगा था कब्र, पड़ोसियों के पूछने पर दिया था ये जवाब

पूर्व सांसद कादिर राणा ने अति पिछड़ा सम्मेलन में भारी संख्या में आये लोगों व महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि अल्पसंख्यक हमेशा अति पिछड़ांे सहित सर्व समाज के प्रत्याशियों को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा भेजे गए प्रत्येक प्रत्याशी को वोट में समर्थन देकर तन मन धन से साथ रहा है। इस बार सुमुल राणा की जीत में अति पिछड़ी जाति सहित सर्व समाज की वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बिजनौर दीपक सैनी ने सैनी समाज सहित अति पिछड़ी जातियों के समूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नफरत के एजेंडे पर नहीं सौहार्द के नाम पर सपा गठबंधन प्रत्याशी सम्बुल राणा को वोट देगा।

समाजवादी पार्टी विधान परिषद सदस्य किरणपाल कश्यप पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष सुषमा सैनी सपा नेता नरेंद्र सैनी प्रधान महेंद्र सैनी सपा नेता साजिद हसन, पंकज सैनी, नवीन कश्यप,सपा महिला सभा प्रदेश सचिव अनीता कश्यप, महानगर अध्यक्ष महिला सभा हेमानी सिंह, गुरु सैनी, कन्हैया सैनी सहित अनेक नेताओं ने मौजूद अति पिछड़ा जातियों के लोगों व महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में संविधान आरक्षण से छेड़छाड़, अति पिछड़ों से भेदभाव तथा राजनीतिक भागीदारी में दोहरापन भाजपा सरकार की पहचान रही है। इसलिए भाजपा के इस भेदभाव के खिलाफ अति पिछड़ी जातियों के मतदाता समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राणा को वोट देकर इस नफरत भरे एजेंडे को खत्म करने का काम करेगा।

इसे भी पढ़ें:  प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने गोली मारकर किया सुसाइड
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *