अजय बालियान को पुष्प अर्पित करने रसूलपुर में उमड़े लोग

मुजफ्फरनगर। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और किसान राजनीति से जुड़े रहे अधिवक्ता एवं लेखक अशोक बालियानके युवा भाई अजय बालियान के दुखद आकस्मिक निधन के बाद गुरूवार को आयोजित हुई शोक सभा में राजनेता, समाजसेवी, व्यापारी और उद्योगपतियों के साथ ही किसान नेता और अन्य गणमान्य लोग भारी संख्या में लोग दुख प्रकट करने के लिए उपस्थित हुए।

किसान नेता अशोक बालियान के छोटे भाई अजय बालियान का गत 3 नवम्बर को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से समाज में शोक की लहर नजर आई। गुरूवार को शाहपुर क्षेत्र के रसूलपुर जाटान गांव में अशोक बालियान के पैतृक आवास पर रस्म पगड़ी शोक सभा का आयोजन किया गया। यहां शोक सभा से पूर्व हवन किया गया। रस्म पगड़ी में दिवंगत अजय बालियान के पुत्र अर्जुन बालियान को पगड़ी पहनाई गई, जिसे उन्होंने अपने ताऊ अशोक बालियान को सौंपा। अशोक बालियान ने समाज के जिम्मेदार लोगों से बात करते हुए तेरहवीं पर ब्रह्म भोज का आयोजन नहीं किया, बल्कि कुछ विशेष और आवश्यकता को देखते हुए जगहों के लिए अशोक बालियान एवं उनके परिजनों के द्वारा सामाजिक सहायता के लिए गुप्त दान दिया। समाज ने उनकी इस पहल का हृदय से स्वागत किया। इससे पूर्व सिसौली निवासी चौधरी धर्मवीर बालियान ने भी अपने पिता की तेरहवीं में ब्रह्म भोज का आयोजन नहीं किया था और कई जगह गुप्त दान किया था। इस बात की भी आज चर्चा होती रही।

दिवंगत अजय बालियान की श्र(ांजलि सभा में शोक अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, बालियान खाप चौधरी नरेश टिकैत, गठवाला खाप चौधरी राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व गन्ना मंत्री ठा. सुरेश राणा, भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक, भाजपा शामली जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक तेजिंदर निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, हरियाणवी फिल्म कलाकार विकास बालियान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, समाजसेवी कुंवर देवराज पवार, नरेश सिरोही, कृष्णपाल चौधरी, राजीव बालियान, ठा. जयप्रकाश राणा, मांगे राम त्यागी, ओमकार अहलावत, डा. जीत सिंह, रमेश मालिक, अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह, मनोज बालियान, वरिष्ठ पत्रकार )षिराज राही, नीरज त्यागी सहित सैंकड़ों ग्रामीण और गणमान्य लोग शामिल रहे। उद्यमी सुभाष चौधरी ने शोक सभा का संचालन किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  भाभी के कानों में सोने के कुंडल देख देवर को आया लालच और कर दी हत्याकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के उद्यमियों ने बताया आखिर क्यों जहरीली हो रही हवापालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस

Read More »