दीपावली पर्व पर हर्ष व उल्लास के दीयों से रोशन हुआ एम.जी. पब्लिक स्कूल

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल का प्रांगण गुरूवार को दीपावली पर्व के अवसर पर हर्ष और उल्लास के दीयों से प्रकाशमय नजर आया। इस अवसर पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्र की उन्नति और समाज एवं परिवार में सुख समृ(ि तथा स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

एम.जी. पब्लिक स्कूल का प्रांगण दीपावली पर्व के अवसर पर आयोजित किये गये दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान पूरी तरह से खुशियों से सराबोर नजर आया। सायंकाल के समय स्कूल प्रांगण पूरी तरह से उल्लासित दिखाई दिया। यहां पर शिक्षक शिक्षिकाएं और सहयोगी कर्मचारियों ने हर्ष और उल्लास के दीयों को रोशन करते हुए नकारात्मकता के अंधियारे को दूर करने का काम किया।

इस दिवाली कार्यक्रम का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने किया। विद्यालय प्रांगण में पधारने पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने ट्रस्ट चेयरमैन सतीश चन्द गोयल के साथ ही समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का स्वागत और अभिनंदन किया। सर्वप्रथम विद्यालय संस्थापक स्व. लाला हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन करने के साथ ही दीये जलाये गये।

इसके पश्चात सभी ने मिलकर जय श्री राम के जयकारे की गंूज के बीच पांच-पांच दीये जलाकर विद्यालय प्रांगण को सुन्दर और प्रकाशमय स्वरूप प्रदान करने में अपना सहयोग देते हुए हर्ष व्यक्त किया। पूरे विद्यालय प्रांगण को दीयों की रोशनी से रोशन करते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव का एक प्रेरक संदेश दिया गया। ट्रस्ट चेयरमैन सतीश चन्द गोयल और प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सभी को दीपावली के साथ ही इस पंच दिवसीय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भी के स्वस्थ जीवन की कामना की। अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  हिस्ट्रीशीटर सलीम...एक थाना, 22 साल और 32 मुकदमे

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शामिल हुए 11 गांवों में अब टैक्स लगाने की तैयारीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  GROUND BREAKING CEREMONY-जिले में खुलेंगे औद्योगिक विकास के द्वारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  निखरने लगी मोती झील, अब दूसरे फेज का काम

Read More »