जल जीवन मिशन में बन रही टंकी से सामान चुरा ले गया ठेकेदार

मुजफ्फरनगर। जल जीवन मिशन अभियान के अन्तर्गत निरमानी ग्राम में बनाई जा रही पानी की टंकी के निर्माण के लिए कार्य कर रहा ठेकेदार सामान चोरी कर फरार हो गया। इस मामले में ठेकेदार फर्म के लिए कार्य कर रहे व्यक्ति ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जनपद शामली के गांव बधेव कन्नूखेडा निवासी अरूण कुमार पुत्र बंगाली राम ने शाहपुर थाना क्षेत्र में दी तहरीर में बताया कि वो भारत सरकार की योजना जल जीवन मिशन अभियान के अन्तर्गत पानी की टंकी का निर्माण कार्य कर रही कंपनी एकेजी इन्फ्रास्टक्चर प्रा. लि. में कार्यरत है। कंपनी के द्वारा गांव निरमानी में 350 किलो लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए अरूण कुमार ने कंपनी से मिले एक टंकी निर्माण के कार्य को बदांयू जिले के गांव शिरसा निवासी शेर अली पुत्र तुलन्न शाह को ठेका दिया था। अरूण ने पुलिस को बताया कि शेर अली ने अभी तक केवल 94 हजार रुपये का ही कार्य किया था, जबकि उसको कंपनी की ओर से एक लाख से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इसके बावजूद भी शेर अली ने निर्माण कार्य पूर्ण करने के बजाये 23 अक्टूबर को रात्रि में दो बजे के करीब डीसीएम गाड़ी में साइट से सरिया, औजार, कटर मशीन, गैस चूल्हा आदि सामान चोरी कर लिया और फरार हो गये। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ठेकेदार शेर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगेः कृष्ण गोपाल मित्तल

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »