दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम बारिश अपडेट: ट्रैफिक जाम, जलभराव और वर्क फ्रॉम होम – वीडियो देखो

नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में दिनभर हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दफ्तर से लौटते समय दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया। सबसे खराब हालात गुरुग्राम के रहे, जहां NH-48 पर हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक करीब 7–8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ‘साइबर सिटी’ की सड़कें घंटों तक ठप रहीं।

बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। नरसिंहपुर क्षेत्र पूरी तरह डूबा नजर आया, जहां गाड़ियां बीच सड़क पर ही फंस गईं और दुकानों में पानी घुस गया। दोपहिया वाहन तेज बहाव में बहते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को औसतन 45 मिमी बारिश हुई, जिसमें वजीराबाद में 85 मिमी और कादीपुर व हरसरू में 80 मिमी तक पानी गिरा।

इसे भी पढ़ें:  अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, पूर्व नौकर पर शक

स्थिति बिगड़ने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को सभी स्कूल बंद रखने और ऑनलाइन क्लासेज कराने का निर्णय लिया है। कई कंपनियों ने भी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाकेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर से सीएम योगी का बड़ा ऐलान: अब यूपी के हर स्कूल में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’ का गायनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर

Read More »