बाढ़ राहत के लिए रालोद करेगा 7.22 लाख का दान!

यूपी में एक विधायक का वेतन 35 हजार और सांसद को 1.24 लाख मिल रही मासिक सैलरी, 2025 में ही बढ़ाया गया है वेतन।

मुजफ्फरनगर। पंजाब सहित देश के अन्य राज्यों में आई बाढ़ और अतिवृष्टि से हुए नुकसान में किसान संगठनों से केन्द्र सरकार से प्रभावित राज्यों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है। ऐसे में मदद पहुंचाई जा रही है। संकट की इस घड़ी में राष्ट्रीय लोकदल ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान किया है। इसमें रालोद के सभी विधायक और सांसद अपने एक माह का वेतन बाढ़ राहत के लिए दान करेंगे।
रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ का प्रकोप कई राज्यों में गहरा रहा है। पंजाब सहित कई राज्य काफी प्रभावित हैं और गांवों में काफी नुकसान हुए हैं। ऐसे में एनडीए सरकार लगातार प्रभावितों तक मदद पहंुचाने का काम रही है। बाढ़ आपदा के कठिन समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने भी योगदान के लिए कदम बढ़ाया है। इसमें पार्टी के तीनों सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (राज्यसभा सदस्य), चंदन चौहान सांसद बिजनौर, डॉ. राजकुमार सांगवान सांसद बागपत के अलावा, एमएलसी योगेश नवाहार, यूपी विधानसभा सदस्य बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, खतौली विधायक मदन भैया, जनपद बागपत के छपरौली से विधायक डॉ. अजय कुमार, जनपद मेरठ के सिवालखास से विधायक गुलाम मोहम्मद, जनपद शामली के थाना भवन से विधायक अशरफ अली खान, जनपद शामली के सदर विधान सभा विधायक प्रसन्न चौधरी, जनपद हाथरस के सादाबाद विधान सभा विधायक प्रदीप कुमार सिंह और मीरापुर विधान सभा क्षेत्र की विधायक मिथलेश पाल के द्वारा बाढ़ राहत के लिए अपने एक माह का वेतन दान किया जायेगा।
बता दें कि यूपी के विधायकों और देश के सांसदों का 2025 में ही वेतन बढ़ाया गया है। यूपी में विधायकों को 25 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता था, अब उनको दस हजार की वृ(ि के साथ 35 हजार रुपये वेतन मिल रहा है। इसी प्रकार सांसदों को एक लाख मासिक वेतन मिलता था, जिसमें 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। देश के एक सांसद को वेतन के रूप में 1.24 लाख रुपये मिल रहे हैं। इस प्रकार करीब सवा सात लाख रुपये रालोद के विधायक और सांसद बाढ़ राहत के लिए दान करने जा रहे हैं। इसके लिए पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी सोशल साइट एक्स पर पोस्ट किया है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली जाकर सांसद चंदन ने जयंत को खिलाई गन्ने के रस की खीर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर में प्रदूषण पर एनजीटी सख्तः डीएम को नोटिसस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मिट्टी से बनी ईंटें नहीं होंगी सस्ती, धरी रह गई घर बनाने की उम्मीद?वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  आ रही सरकारः मुख्यमंत्री योगी के अभूतपूर्व अभिनंदन को

Read More »