कल बिजनौर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे मंत्री कपिल देव

लखनऊ के शताब्दी अस्पताल पहुँचकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भर्ती कार्यकर्ताओं से पूछा कुशलक्षेम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यतनाथ के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के क्रम में, सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ स्थित अपने आवास से सोमवार को अपने प्रभार वाले जनपद बिजनौर की जिलाधिकारी जसमीत कौर से टेलीफोनिक वार्ता कर जनपद में आई बाढ़ की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मंत्री कपिल देव ने इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को तेज गति से संचालित करने, ज़रूरतमंद परिवारों तक त्वरित सहायता पहुँचाने तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। स्वयं बिजनौर दौरे पर रहूंगा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जानूँगा। साथ ही, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने हेतु निर्देश दूँगा ताकि प्रत्येक प्रभावित परिवार को समयबद्ध राहत मिल सके।
इसके साथ ही सोमवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ स्थित शताब्दी अस्पताल पहुँचकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े उन कार्यकर्ताओ से भेंट की, जो हाल ही में पुलिस की कार्यवाही में घायल हुए हैं। प्रत्येक छात्र-छात्रा का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी मशीन ने कूड़ा बिन रहे कबाड़ी को कुचला, मौके पर मौत

उन्होंने अस्पताल प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का सर्वाेत्तम चिकित्सा सुविधाओं के साथ समुचित उपचार कराया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मंत्री द्वारा संबंधित विभागों को त्वरित जाँच करने तथा दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि हमारी सरकार हर हाल में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  जी.डी. गोयनका स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी, शुभ राजपूत हेड बॉय और तनिष्का तायल हेड गर्ल बनीं
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *