छपार टोल प्लाजा मैनेजर की अपहरण के बाद नृशंस हत्या

अज्ञात हत्यारों ने चाकू से गोदकर किया कत्ल, टोल से सरेआम कार में डालकर ले गए थे हमलावर, मेरठ में मिला शव

मेरठ। मुजफ्फरनगर के छपार से लापता टोल प्लाजा मैनेजर अरविंद पांडे की हत्या करके बदमाश भोला मार्ग पर फेंक गए। गांव भोला के पास झाड़ियों में मिले शव पर चाकू से वार के निशान थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। 

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े लूटः दादा-पोते से बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटी

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि अरविंद पांडे (30) पुत्र श्री प्रकाश निवासी गांव फूलपुर धराव जिला चंदौली का मूल निवासी थी। फिलहाल वह छपार टोल प्लाजा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर में रह रहा था। बृहस्पतिवार रात टोल प्लाजा के पास कुछ लोगों ने अरविंद और टोल कर्मी मुकेश चौहान के साथ मारपीट की थी। इसके बाद हमलावार कार से अरविंद का अपहरण कर फरार हो गए थे। शुक्रवार शाम पांच बजे ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि भोला गांव के पास भोला मार्ग पर एक शव पड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

शव को धारदार हथियारों से गोंदा गया है। मौके पर पहुंचकर जानी पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। इस दौरान मौके पर थाना अध्यक्ष छपार गजेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त अरविंद पांडे के रूप में की। जानी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेजा है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी। वहीं अरविंद के परिजनों को भी सूचना दे दी है।

इसे भी पढ़ें:  60 फीट ऊंचा झूला टूटा; कुशीनगर मेले में 30 लोग घायल, 2 बच्चों की हालत गंभीर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *