हैवान बना पति, पत्नी और ससुर को दी दर्दनाक मौत

गोंडा-  यूपी के गोंडा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जमीन विवाद में सोमवार को युवक ने ससुराल जाकर पत्नी और ससुर की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है। मौके से केबल बरामद हुई है। यह महिला से लिपटी हुई थी। इससे आशंका है कि करंट लगाकर हत्या की गई है। घटना परसपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कुम्हारनपुरवा गांव की है। गांव निवासी मंगल की बेटी संगीता की शादी उमरी बेगमगंज के बक्सैला निवासी पवन के साथ हुई थी। संगीता पिता के साथ ही रहती थी। सोमवार की सुबह पवन अपनी सुसराल पहुंचा। यहां जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। इस पर पवन ने संगीता और मंगल को जमकर पीटा। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना से संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ससुर बेहोश हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस जांच में महिला के शरीर में बिजली का तार लिपटा हुआ मिला। इससे करंट से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सीओ अभिषेक दवाच्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट लूट का खुलासा, 50.70 लाख सहित एक दबोचा

Also Read This

ब्लाइंड मोड़ और बेकाबू बस, पहाड़ी से गिरते ही मलबे में तब्दील, 20 की मौत… लाशें ही लाशें

जम्मू – उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 20 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास हुई। बस

Read More »

तालाब में डूबकर तीन सगे भाई-बहनों की मौत, परिवार में कोहराम

प्रतापगढ़- सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। नहाने के लिए तालाब में गए तीन सगे भाई बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव में नहाते समय डूबकर तीन भाई बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है। गांव निवासी विजय बहादुर यादव के तीन लड़के सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष, बड़ा बेटा 8 वर्ष और छोटा बेटा 5 वर्ष तीनों घर के सामने तालाब में नहाने गए थे। सोमवार को जब तीनों तालाब में घुसे तो बाहर ही नहीं

Read More »

पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

मां-बेटी से छेड़छाड़ में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, परिजनों के आरोपों पर एसपी सिटी ने दी सफाई, कहा-गंभीर एक्शन लिया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात के समय घर के बाहर पाॅश कालोनी नई मंडी में टहल रही युवती और उसकी मांग के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों की पहचान और उनकी राजनीतिक रसूख वाली पहुंच के दबाव में हाईप्रोफाइल मामले में उनको त्वरित जमानत ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर असंतोष में नजर आया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे

Read More »
UP IAS transfer list 2026

UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

UP IAS transfer list 2026लखनऊ:UP IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ अफसरों को सचिवालय और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसे भी पढ़ें:  मोहन भागवत मेरठ बयान: जातिवाद खत्म करने का मंत्रइस फेरबदल

Read More »

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण सूची में 33 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी (DSP) से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। ​तबादला सूची सामने आने के बाद नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसी अहम इकाइयों में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है जो अपने कामकाज के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ​श्रेष्ठा ठाकुर को मिली ATS लखनऊ की जिम्मेदारी इस यूपी पुलिस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बागपत

Read More »