पटना में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक, 92 वर्षीय समर्थक ने राहुल गांधी को बताया बदलाव का प्रतीक

पटना। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक जारी है। इस विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश से आए 92 वर्षीय करुणा प्रसाद मिश्रा भी पहुंचे। गांधी टोपी, धोती और गमछा पहने मिश्रा ने पटना को वीरों की धरती बताते हुए कहा कि यह महात्मा गांधी की कर्मभूमि है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश में अन्याय, भ्रष्टाचार और अत्याचार बढ़ रहा है। कांग्रेस नेतृत्व को इन चुनौतियों के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की जरूरत है। 92 वर्ष की उम्र में भी उत्साह से भरे मिश्रा ने कहा कि बिहार के वीरों ने आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए, इसलिए यहां आकर उस इतिहास को याद करना गर्व की बात है।

जब उनसे राहुल गांधी को लेकर राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस देश की प्रगति और स्वतंत्रता की परंपरा का प्रतीक हैं। वे ऐसे परिवार से आते हैं, जिसने देश को दो-दो प्रधानमंत्री दिए हैं। मिश्रा के अनुसार, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर कर देश में बदलाव का संदेश दिया।

गौरतलब है कि पटना में पहली बार कांग्रेस की वर्किंग कमिटी की बैठक हो रही है। सदाकत आश्रम में आयोजित इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस बैठक को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। लंबे समय से राज्य की राजनीति में हाशिए पर चल रही कांग्रेस इस मौके को संगठन में नई ऊर्जा भरने और चुनावी समीकरण मजबूत करने के तौर पर देख रही है।

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »