मुजफ्फरनगर-दवा करोबारी के घर से मिला नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा

सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और औषधि निरीक्षक ने संयुक्त रूप से मारा छापा, दवा करोबारी सहित दो पकड़े

मुजफ्फरनगर। शहर में साढ़े तीन करोड़ रुपये की नकली दवाइयों की खपत का सनसनीखेज खुलासा होने के बाद अब प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के बड़े कारोबार का भंड़ाफोड़ हुआ है। साकेत कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद किया गया। नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दवाइयों को जब्त किया। प्रारंभिक जांच में आठ-नौ ऐसी दवाइयां पाई गई हैं, जो नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। पकड़े गए दो आरोपियों में से एक स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालक बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि आगरा में नकली दवा करोबार कांड के खुलासे के बाद मुजफ्फरनगर से भी इस सिंडीकेट का पूरा लिंक मिला और साढ़े तीन करोड़ रुपये की नकली दवाइयों के कारोबार का खुलासा हुआ थाा, अब यहां पर नशीली दवाइयों के खुले व्यापार का भी भंड़ाफोड़ हुआ है। इसमें दवा कारोबारी के घर से बड़े पैमाने पर नशीली दवाइयों की खेप को पुलिस, प्रशासन और औषधि विभाग की संयुक्त टीम के अफसरों ने छापामार कार्यवाही के दौरान बरामद किया है।
औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक के द्वारा नशीली दवाइ का इंजेक्शन लगाया जा रहा था। तभी से इस युवक की पहचान के लिए विभागीय स्तर पर जांच की जा रही थी। इसकी पहचान होने पर गोपनीय सूचना मिली कि यह नशीली दवाइयों का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार कर रहा है। नारकोटिक्स एक्ट के नियमों के खिलाफ नशीली दवाइयों का भंडारण और उनकी खुली बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस, प्रशासन और विभागीय स्तर पर संयुक्त कार्यवाही के लिए छापा मारा गया। डीआई पवन शाक्य ने बताया कि राहुल कुमार नामक युवक के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अन्तर्गत मौहल्ला साकेत मल्हुपूरा में स्थित आवास पर छापा मारा गया, तो यहां पर बड़े पैमाने पर नशीली प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि राहुल कुमार ने औषधि विभाग से केएम ट्रेडर्स के नाम से थोक दवा व्यापार के लिए लाइसेंस ले रखा है। राहुल ने अपना मेडिकल स्टोर कच्ची सड़क पर खोला हुआ है और घर को अवैध गोदाम बनाया हुआ है। राहुल के घर से आठ-नौ ऐसी दवाइयां बरामद हुई हैं, जिनकी नारकोटिक्स एक्ट के तहत खुली बिक्री और बड़े पैमाने पर भंडारण पूरी तरह से प्रतिबंधित और अवैध है। उन्होंने बताया कि राहुल के आवास से बरामद दवाइयों में एलप्राजोलेम, पेन्टापाजोलम, ट्रामाडोल आदि दवाइयां शामिल हैं। यहां से करीब ढाई-तीन लाख रुपये कीमत की ये प्रतिबंधित दवाइयां मिली हैं। दवाइयों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया है। कार्यवाही में शामिल रहे सीओ सिटी ने बताया कि साकेत कालोनी में एक दवा कारोबारी आवास पर छापा मारा गया था। यहां से नारकोटिक्स एक्ट के अन्तर्गत प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का बड़ा भंडार मिला है। दवा कारोबारी राहुल कुमार व एक अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस आरोपियों से बरामद दवाइयों के सम्बंध में पूछताछ कर रही है। इसमें एनडीपीएस के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू का आंदोलन-एसएसपी कार्यालय का घेराव टला, अब डीएम ऑफिस पर पंचायत

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों का आयोजनजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »