दूल्हेरा गांव में चोरों का आतंकः एक ही रात में सात किसानों की ट्यूबवेल पर चोरी

बुढ़ाना सर्किल में दो महीने में 60 से अधिक ट्यूबवेल पर हुई चोरी, ग्रामीणों में पनपा आक्रोश

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दूल्हेरा में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब किसानों ने खेतों में पहुंचकर देखा कि उनकी ट्यूबवेल पर चोरी हो चुकी हैं। एक ही रात में सात किसानों की ट्यूबवेल से मोटर, तार और दूसरा सामान उखाड़ लिया गया। यह घटना जिले में लगातार हो रही ऐसी वारदातों की कड़ी में एक और बड़ा मामला बनकर सामने आई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की घटना की सूचना सुबह ग्रामीणों द्वारा दी गई। सूचना पाते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान ग्रामीण और किसान भी भारी संख्या में वहां पर जमा हो गये थे। सभी ने इन चोरियों की वारदातों पर अंकुश नहीं लगने को लेकर कड़ा आक्रोश जताया और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी गुस्सा जाहिर किया। ग्रामीणों ने बताया कि एक ही रात में सात किसानों के टयूबवैलों पर चोरी बड़ी घटना है। इससे किसान परेशान हैं। बीती रात किसान रमेश पुत्र महकू, संजीव पुत्र वेदप्रकाश, रामदयाल पुत्र ओमप्रकाश, विपिन पुत्र ब्रिमानंद, श्यामलाल पुत्र इक़बाल, बिरेशपाल पुत्र गोपी और अश्विनी पुत्र तेजपाल के ट्यूबवैल पर चोरी की वारदात से हड़कम्प है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस प्रकार की चोरी हुई है। पिछले दो महीनों में बुढ़ाना सर्किल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 50 से अधिक ट्यूबवेलों पर चोरी हो चुकी हैं। बावजूद इसके, अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। किसानों ने ट्यूबवेल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर गहरा आक्रोश जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे किसान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शाहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित चोर गिरोह की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस चोरी के पीछे सक्रिय गैंग का खुलासा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  आंचल और आकाश को मिठाई खिलाकर योगी के मंत्री बोले-वाह भाई वाह

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल की एथलीट मीट में खेल, संस्कार और राष्ट्रवाद का संगमइस अवसर

Read More »