मुजफ्फरनगर-खेत पर किसान का अपहरण, 10 लाख की फिरौती देकर बची जान

नकाबपोश बदमाशों ने खेत में 12 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा, बेटे ने बदमाशों को पहुंचाई फिरौती की रकम

मुजफ्फरनगर। पुलिस करीब सात दिन में एक लाख के इनामी दो शातिर बदमाशों को ढेर कर चुकी है, लगातार बदमाशों के एनकाउंटर कर उनको लंगड़ा करने का दौर जारी है। इसके अलावा भी अन्य अपराधियों पर पुलिस काल बनकर टूट रही है, लेकिन हत्या के बाद अब अपहरण जैसी संगीन वारदातों को करने में बदमाश पुलिस को गंभीर चुनौती पेश करते हुए समाज में अपना भयंकर दबदबा बनाये हुए हैं। ऐसे ही एक मामले में बदमाशों ने खेत पर गये एक किसान का अपहरण कर वहीं पर बंधक बना लिया और फिरौती में मोटी रकम मांगी। भयभीत परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही बदमाशों को दस लाख रुपये की फिरौती पहुंचाई, इसके बाद किसान करीब 12 घंटे बाद सुरक्षित परिजनों तक पहुंचा। किसान के अपहरण और फिरौती दिये जाने के मामले के सामने आने पर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। किसान के परिजनों की ओर से पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया गया है जिस दिन जनपद में पुलिस ने एक लाख के इनामी शातिर बदमाश महताब का एनकाउंटर किया, उसी दिन बदमाशों ने किसान का अपहरण कर दस लाख रुपये की फिरौती वसूल कर पुलिस को बड़ी चुनौती पेश की है। जनपद मुज़फ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुए एक सनसनीखेज अपहरण कांड ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी 65 वर्षीय किसान अरुण उर्फ अटल का दो नकाबपोश बदमाशों ने खेत से अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उन्हें गन्ने के खेत में ही बंधक बनाकर रखा और परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती वसूली। बताया गया है कि किसान अरुण उर्फ अटल रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकलकर अपने खेत की ओर गए थे। तभी खेत में पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और खेत के अंदर ही एक सुनसान स्थान पर ले जाकर रस्सियों से बांध दिया।
सूत्रों के अनुसार अपहरण के कुछ ही समय बाद बदमाशों ने किसान के बेटे मयंक को फोन किया और पिता की रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की मांग की। फोन पर मिली धमकी से घबराए बेटे ने पिता की सलामती के लिए मांगी गई रकम तय स्थान पर पहुंचा दी। रकम मिलने के बाद देर रात बदमाशों ने किसान अरुण को खेत के ही पास सकुशल छोड़ दिया। सुबह जब अरुण घर पहुंचे, तो परिजनों ने राहत की सांस ली और तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जानसठ पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 364ए (अपहरण कर फिरौती मांगना) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन कर रही है। थाना जानसठ प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि पीड़ित किसान व उनके परिवार से घटना की जानकारी ली जा रही है। फिलहाल बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े अपहरण की इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना देखी जा रही है और लोग पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भू-माफियाओं का आतंकः जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर हमला

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भू-माफियाओं का आतंकः जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर हमलाइस

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप के विकास विजन पर पालिका बोर्ड ने लगाई मुहरमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी

Read More »