राजा राम चन्द्र का हुआ राजतिलक, श्रद्धा और उल्लास से झूम उठी अयोध्या

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में धर्म आधारित नृत्य नाटिकाओं के साथ हुआ 50वें रामलीला मंचन का समापन

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा आयोजित स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन महोत्सव में राजा राम चन्द्र के राज तिलक की लीला का भावपूर्ण और रोमांचकारी मंचन कलाकारों ने प्रस्तुत किया तो अयोध्या का हर घर खुशियों के दीयों से प्रकाशमय नजर आया। अयोध्या में राजा राम चन्द्र के दरबार में प्रसन्न्ता और सम्पन्नता का आगमन हुआ। चहुंओर हर्ष और उल्लास के बीच अनेक नृत्य नाटिकाओं के सहारे कलाकारों ने धर्म की विजय को सुन्दर ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को श्रद्धा और आस्था के भाव के साथ रोमांच में बांधे रखा। इसी के साथ 50वें रामलीला मंचन भव्य एवं अविस्मरणीय कार्यक्रम का समापन हुआ।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा विजयादशमी के उपरांत आयोजित रामलीला के अंतिम दिवस पर शुक्रवार की रात्रि में भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और उनके राजतिलक की लीला का मंचन अत्यंत भव्य और हर्षाेल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नगर के मुख्य रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक इस अद्वितीय आयोजन के साक्षी बने। भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के इस दिव्य प्रसंग की शुरुआत मंच पर पूजन के साथ हुई, पंडित बृजेन्द्र मिश्रा ने मुख्य अतिथि उद्यमी रघुराज गर्ग और संजीव अग्रवाल सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पूजन सम्पन्न कराया। इसके पश्चात आरती और दीप प्रज्जवलित कर रामलीला मंचन प्रारम्भ हुआ। मंच को अयोध्या के राजमहल के रूप में सजाया गया था, जिसमें सुनहरी झालरों, दीपमालाओं और पुष्पों की सुंदर सजावट थी। भगवान श्रीराम का राजतिलक अतिथियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ वैदिक विधि से कराया गया। तिलक के पश्चात भरत द्वारा श्रीराम को सिंहासन सौंपने का दृश्य अत्यंत मार्मिक था। श्रीराम का आदर्श शासन और ‘रामराज्य’ की स्थापना का संदेश मंचन का केंद्रीय भाव रहा।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों को विशेष पैकेज दे केन्द्रः राकेश टिकैत

इसके पश्चात कलाकारों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से अयोध्या में छाये हर्ष एवं उल्लास को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया। रामलीला समिति द्वारा चयनित कलाकारों ने अपने-अपने पात्रों का अत्यंत जीवंत और भावनात्मक अभिनय किया। भगवान श्रीराम की भूमिका में पंकज शर्मा ने मर्यादा पुरुषोत्तम के स्वरूप को सजीव किया। मंचन के दौरान पारंपरिक संगीत, नृत्य और संवादों ने दर्शकों को रामायण के युग में पहुँचा दिया। मंचन के अंत में जब ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरा मैदान गूंज उठा, तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो साक्षात त्रेता युग लौट आया हो। रामलीला मंचन को निरंतर अपना समर्पण देकर युवाओं को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिकता के साथ जोड़ने वाले रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक और गुरूजी अनिल ऐरन तथा उनकी धर्मपत्नी मीना ऐरन को मुख्य अतिथि रघुराज गर्ग द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया और रामलीला के इस स्वर्ण जयंती महोत्सव को यादगार बनाने के लिए बधाई दी। इसके पश्चात रामलीला के कलाकारों, निर्देशक मंडल और तमाम सहयोगियों को चांदी का सिक्का, स्मृति चिन्ह और प्रमोपहार देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्ज्वल आत्महत्या प्रकरणः धर्मेन्द्र मलिक ने डीएम से की उच्च स्तरीय जांच की मांग

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मनोज पाटिल, दिनेश जैन ठेकेदार, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, यश चौधरी, गौरव मित्तल, अंशुल गुप्ता, अमर चौधरी, प्रदीप बॉबी, हरिओम मास्टर, सोनू सिंह, राजेश वशिष्ठ, देवेन्द्र पतला, शिवांश ठाकुर, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, जय प्रकाश, लक्ष्य बंसल, सन्नी राणा, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग, विपुल मोहन, अज्जु जैन, जितेन्द्र उपाध्याय, विवेक गर्ग, आकाश गोयल, आर्यन गुप्ता, पिन्टू गिरी, तनिष्क भारद्वाज, अनन्त मोहन, अंश कश्यप, संजय कुमार, चिराग चौधरी सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »