मध्य प्रदेश के शातिर ठग ने मुजफ्फरनगर के व्यक्ति से की ऑनलाइन ठगी

एपीके फाइल के सहारे 3.78 लाख उड़ाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, बिहार निवासी साथी के साथ मिलकर करता था फ्रॉड

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति को व्हाटसएप पर चालान भेजने के बाद उसके बैंक खातों से मोटी रकम साफ कर देने वाले शातिर ठग को साइबर पुलिस टीम ने पकड़ लिया है। आरोपी से ठगी गई रकम तो पुलिस बरामद नहीं कर पाई, लेकिन उसके सहारे कई बड़ी ठगी के मामले खुलने की संभावना है।
एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान साइबर ठगी की घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी निवासी नवाब अली पुत्र मौहम्मद इस्लाम ने 28 अगस्त को एसएसपी संजय वर्मा से मिलकर शिकायत की थी कि 18 अगस्त को उसके मोबाइल फोन पर व्हाटसएप पर एक मैसेज आया, उसने वो लिंक खोला तो उसके एचडीएफसी बैंक के जो दो खाते मोबाइल फोन से चल रहे थे, उनमें से दो बार की ट्रांजक्शन से 3,78,500 रुपये उड़ा लिये गये। एसएसपी के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगी के मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
एसपी क्राइम ने बताया कि इस मामले में जांच कर रही थाना प्रभारी थाना साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गुरप्रीत उर्फ गगन पुत्र चरणजीत सिंह निवासी इन्दौर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। गुरप्रीत ने ही नवाब अली को व्हाटसएप पर ई चालान एपीके फाइल भेजी, जिसके सहारे नवाब के खाते से रकम ट्रांसफर कर ली गई थी। बताया कि गुरप्रीत के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आधार कार्ड बरामद किये हैं।

इसे भी पढ़ें:  परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

गुरमीत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो अपने साथी पंकज निवासी धनबाद के साथ मिलकर साइबर ठगी करने का काम करता है। वो लोगों के मोबाइल फोन पर एपीके फाइल भेजते हैं और इसका लिंक ओपन करते ही मोबाइल फोन को हैक कर लेते हैं। इसके बाद उनके बैंक खातों से पैसा निकालने के बाद उसको दूसरे खातों में ट्रांसफकर करते हुए उस रकम से सामान खरीदते हैं और फिर उसको बेचकर मुनाफा बांट लेते हैं। एसपी क्राइम इंदू ने बताया कि गुरमीत के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में ठगी और धोखाधड़ी के चार मुकदमे पंजीकृत मिले है। पंजाब के फाजिलका में उसके खिलाफ साल 2020 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसके गिरोह की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में शिकंजाः 11 लाख के मादक पदार्थ सहित तस्कर दबोचा

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »