निखरेगा शहर-मिलेगा रोजगारः शहर के हर वार्ड में तैनात होंगे कलेक्शन कलक्टर

मुजफ्फरनगर शहर में घर-घर पहुंचेंगे स्वच्छता सेवा के कलक्टर, जानेंगे जनता का फीड बैक, सुनेंगे समस्या, करायेंगे निस्तारण

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर अब न केवल स्वच्छता में बल्कि रोजगार सृजन में भी अग्रणी बनने की ओर बढ़ रहा है। जेएस एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड ने नगर पालिका परिषद के सहयोग से शहर के 55 वार्डों में प्रत्येक वार्ड में एक कलेक्शन कलक्टर तैनात करने का निर्णय लिया है। यह पहल शहर को गारबेज फ्री बनाने के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। नगरपालिका और कंपनी की समन्वित पहल के तहत हर वार्ड में तैनात होने वाले स्वच्छता सेवा के कलक्टर जनता के बीच रहकर उनका फीड बैक जानेंगे, हर वार्ड, मौहल्ले और गली की समस्या को सुनेंगे और उनका निस्तारण कराने की जिम्मेदारी निभायेंगे।
मुजफ्फरनगर में नगर पालिका परिषद के दिशा-निर्देश के तहत जेएस एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन मुहिम चला रही है। अब इसे और प्रभावी बनाने के लिए कंपनी ने प्रत्येक वार्ड में एक-एक कलेक्शन कलक्टर नियुक्त करने की योजना बनाई है। कलेक्शन कलक्टर का मुख्य काम होगा वार्ड में कचरा संग्रहण की निगरानी करना, यूजर चार्ज के रूप में पालिका द्वारा डोर टू डोर सेवा के लिए तय मासिक शुल्क की वसूली व्यवस्थित करना और नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना। इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ जनता को सुविधा और जवाबदेही भी मिलेगी।
प्रोजेक्ट हेड नीतेश चौधरी ने बताया कि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में यह मुहिम चल रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार पुराने और अस्वच्छ कचरा डंपिंग क्षेत्रों को हटाकर उनका सौंदर्यकरण कर रही है। पालिका प्रशासन और कंपनी के बीच सहयोग से यह कार्य सभी वार्डों में लागू किया जाएगा। अभी तक कंपनी ने लगभग 400 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। अब वार्ड स्तर पर कलेक्शन कलक्टर की तैनाती से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और शहर को स्वच्छ बनाने की प्रक्रिया में गति आएगी।
नीतेश चौधरी ने बताया कि जेएस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में डोर-टू-डोर कचरा यूजर चार्ज कलेक्टर की भर्ती 24 अक्टूबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक होगी। इच्छुक युवा उम्मीदवार सीधे कंपनी मौहल्ला शांतिनगर भोपा रोड पर स्थित कार्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। यह पहल न सिर्फ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देती है बल्कि शहर की स्वच्छता को भी नई ऊँचाई प्रदान करेगी। मुजफ्फरनगर की यह पहल शहर की सुंदरता बढ़ाने, गारबेज फ्री बनाने और बे रोजगार युवाओं के लिए रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  शिक्षा के मंदिर में फर्जीवाड़ाः बेटी के लिए इंटर काॅलेज के प्रिंसीपल ने की

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  आई लव मौहम्मदः वीडियो वायरल के बाद बुढ़ाना पहुंचे डीएम व एसएसपीमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल

Read More »