सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सुल्तानपुर के सीएमएस डॉ. भास्कर प्रसाद सस्पेंड | वीडियो वायरल

सुल्तानपुर: “अर्थी निकालनी है तो सरकार की निकालो, योगी जी की निकालो, सीएमएस या सीएमओ की क्यों?” — यह विवादित बयान देने वाले सौ बेड वाले बिरसिंहपुर अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. भास्कर प्रसाद को अब उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राज्यपाल के निर्देश पर की गई है। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि डॉ. भास्कर ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के संबंध में अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भक्तों का कल्याण करने रथ पर सवार होकर निकले श्रीमहाकाल

निलंबन आदेश में यह भी उल्लेख है कि उनके कार्यकाल में अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी जा रही थीं, जो गंभीर लापरवाही है। इस आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए एडी स्वास्थ्य कार्यालय, अयोध्या से सम्बद्ध किया गया है।

इसी बीच, भाजपा मंडल अध्यक्ष शोभनाथ यादव की तहरीर पर जयसिंहपुर कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शोभनाथ यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बिरसिंहपुर अस्पताल में पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों की अनुपस्थिति और दवाओं की कमी पर सवाल उठाए गए। उसी दौरान सीएमएस भास्कर प्रसाद ने कथित रूप से कहा कि “सीएमओ या सीएमएस का नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री और सरकार का पुतला फूंकना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासद

शिकायत में यह भी आरोप है कि उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे, जो धीमी आवाज में बोले गए थे और वीडियो में रिकॉर्ड नहीं हो पाए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नवरात्रि के साथ मनेगा मन की बात के दस साल का जश्न

घटना के बाद क्षेत्र में आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद यह निलंबन आदेश जारी हुआ।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  शामली रोड पर झुग्गियां हटवाने पर भड़के विधायक पंकज मलिकगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »