भाजपा सरकारों ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भरः मीनाक्षी स्वरूप

नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं को मिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश

मुजफ्फरनगर। महिला सशक्तिकरण, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के उद्देश्य से नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को महिला अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और मुख्य वक्ता एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ द्वारा विद्यालय प्रांगण में दीप प्रज्वलन के साथ हुई। छात्राओं ने स्वागत गान और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं को महिला उत्थान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी अनेक जानकारियाँ दी गईं। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा किकृमहिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज की प्रगति का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैंकृबस ज़रूरत है आत्मविश्वास और जागरूकता की। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने छात्राओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, और मुख्यमंत्री विवाह योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इसे भी पढ़ें:  बाढ़ प्रभावित गांव जीवनपुरी में वीरपाल निर्वाल ने किया दौरा

मुख्य वक्ता और मिशन शक्ति 5.0 अभियान की नोडल अधिकारी एसपी क्राइम श्रीमती इंदु सिद्धार्थ ने कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। छात्राओं को सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करना चाहिए। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में सुरक्षित माहौल बनाना है।

इसे भी पढ़ें:  शैलेन्द्र शर्मा की आत्मा शांति के लिए क्रांतिसेना-शिवसेना कार्यालय पर हवन-पूजन

कार्यक्रम में छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ नाट्य प्रस्तुतियाँ और नृत्य प्रदर्शन कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बालिकाओं ने महिला शिक्षा, सुरक्षा और समानता का सशक्त संदेश दिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों, शिक्षिकाओं और छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमित्रा सिंह, सभासद कुसुमलता पाल, बबीता सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई वैशाली सोती, लिपिक रूचि शर्मा के अलावा शिक्षिकाएँ, छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण की शपथ दिलाई और मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। पूरे आयोजन में उत्साह, जागरूकता और आत्मविश्वास का वातावरण देखने को मिला, जिसने मिशन शक्ति के मूल उद्देश्य सशक्त नारी, सशक्त समाज को साकार रूप दिया।

इसे भी पढ़ें:  3 महीने भीतर कनेक्शन लें, नहीं तो LPG सप्लाई रुक सकती है
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *