शादी के छह दिन बाद ही जेठ ने दबोचा, कमरा कर लिया बंद

पति ने परिजनों के साथ मिलकर की दहेज में पांच लाख और कार की मांग, नवविवाहिता को 15 दिन बाद घर से निकाला

मुजफ्फरनगर। शादी के 15 दिन के बाद ही एक युवती का जीवन बर्बाद हो गया। दुल्हन बनकर अपने पति के साथ ससुराल पहुंची नवविवाहिता को अतिरिक्त दहेज के रूप में नकदी और कार की मांग करते हुए परेशान किया जाने लगा। विरोध किया तो मारपीट की गई। आरोप है कि शादी के छह दिन बाद ही जेठ ने बुरी नीयत से नवविवाहिता को दबोच लिया, अश्लील हरकत की गई और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं।
मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम किथोड़ा की निवासी इरम ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज की मांग, मारपीट और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दी है। पीड़िता का कहना है कि विवाह के बाद से ही उससे कार और पाँच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। शिकायत के अनुसार युवती ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 07 नवंबर 2024 को सलमान हैदर निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से मीरापुर में हुआ था।
पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने निकाह में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए और उसे व्यक्तिगत खर्च के लिए 50 हजार अलग से दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष शादी के तुरंत बाद पाँच लाख रुपये और एक कार की मांग करने लगा। उस समय रिश्तेदारों के समझाने पर मामला शांत हुआ, लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद उत्पीड़न शुरू हो गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उसके जेठ फिरोज ने शादी के छठवे दिन 13 नवंबर 2024 को घर में अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की और कमरे में बंद कर दिया। जब उसने यह बात पति सलमान को बताई तो उसने उल्टा धमकाया कि जब तक पाँच लाख और कार नहीं आएगी, तब तक यही होता रहेगा।
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति सलमान नशे का आदी है और अन्य महिलाओं के साथ ही जेठानी से भी उसके अवैध संबंध हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो 21 नवंबर 2024 को पति सलमान, जेठ फिरोज, जेठानी नजमा और तीनों ननदों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। अगले दिन 22 नवंबर को उसे केवल पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सभी ने यह भी धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसके साथ ही परिवार को उठा लिया जाएगा। उसने तहरीर में कहा कि उसका पति गुंडे-बदमाश किस्म का व्यक्ति है और उसे आशंका है कि वह अपने परिजनों के साथ मिलकर कोई अप्रिय घटना कर सकता है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों सलमान हैदर, फिरोज, नजमा, बबली, अजरा और रेशमा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को मीरापुर थाने भेज दिया गया था, मीरापुर में ही उसका मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  नई पीढ़ी को हुनरमंद बनने का चेयरमैन जहीर फारूकी ने दिखाया रास्ता

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »