खनपी में जवाबी कार्रवाई में चार उग्रवादी ढेर

इंफाल- मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम स्थित खनपी गांव में सोमवार तड़के सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के चार उग्रवादी मारे गए।अभियान के दौरान आतंकियों ने सेना के दस्ते पर बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। यूकेएनए एक गैर-एसओओ (Suspension of Operation) उग्रवादी संगठन है। हाल के दिनों में इस संगठन की तरफ से कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिनमें एक गांव प्रमुख की हत्या, स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने और क्षेत्र  में शांति भंग करने के प्रयास शामिल थे। इसके बाद ही सेना की तरफ से यह कार्रवाई की गई। सेना और असम राइफल्स ने बयान में कहा है कि यह ऑपरेशन क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान अभी जारी है।

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा में राहुल-पाल संवाद: ‘आप हमारे थे’, जवाब- ‘सलाह मानते तो यहां न बैठते’

Also Read This

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  India-US Trade Deal पर सियासी घमासान: ट्रंप के ऐलान से बढ़ा विवाद, सरकार की सफाईकार्यक्रम के

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देशकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »