लाल किला धमाका: गृह मंत्री अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, एनआईए-एनएसजी जांच में जुटी

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद देशभर में हड़कंप मच गया है। घटना के कुछ घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने पूरे मामले पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि घटना की जांच के लिए कई एजेंसियां संयुक्त रूप से काम कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: एअर इंडिया और इंडिगो विमानों में ग्राउंड टक्कर

अमित शाह ने बताया कि शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास खड़ी एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ। धमाके में कई राहगीर घायल हुए और आसपास खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों में कुछ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा, “विस्फोट की सूचना मिलते ही 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद एनएसजी, एनआईए और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीमें जांच में जुट गईं। आसपास लगे सभी CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा सके।”

इसे भी पढ़ें:  लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

गृह मंत्री ने बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से बातचीत की है, जो फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभावित एंगल से जांच कर रही है और किसी भी साजिश या लापरवाही को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं खुद स्थिति पर नजर रखे हुए हूं। सभी एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जांच में कोई ढिलाई न बरती जाए। जैसे ही रिपोर्ट तैयार होगी, हम परिणाम जनता के सामने रखेंगे।”

इसे भी पढ़ें:  आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Also Read This

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरणआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में

Read More »