350वें शहीदी पर्व पर देवबंद में प्रभात फेरी, गुरु तेग बहादुर जी को नमन

देवबंद — हिंद की चादर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज एवं भाई मतीदास, भाई सतीदास और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी पर्व पर रविवार को नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान हिंदू धर्म और मानवता की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रभात फेरी प्रातः गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, इंडस्ट्रियल एस्टेट, लाजपत नगर कॉलोनी, ब्रहमपुरी कॉलोनी, अशोक विहार और कैलाशपुरम कॉलोनी होते हुए दोबारा गुरुद्वारा साहिब पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में “धन गुरु तेग बहादुर साहिब”, “प्रणाम शहीदा नूं”, “जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल” के जयकारों ने वातावरण को श्रद्धा व भक्ति से भर दिया।

इसे भी पढ़ें:  2.31 करोड़ की ठगी: पुलिस को उलझाने के लिए ठगों ने बनाया 700 खातों का चक्रव्यूह

स्थान-स्थान पर संगत ने फूल वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। सबसे आगे छोटे बच्चों ने हाथों में निशान साहिब लेकर अगुवाई की, जबकि संगत गुरबाणी कीर्तन गाते हुए कदम बढ़ाती रही। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, विजय गांधी, चन्नी बेदी, स्वर्णजीत कौर, भोली मनचंदा, हर्षप्रीत मनचंदा, नीलम रानी, पपिंद्र कौर और सरबजीत कौर ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व सामाजिक संगठनों ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें:  प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक लेने का किया ऐलान

गुरुद्वारा साहिब में संगत को संबोधित करते हुए नगर पालिका ईओ रमापति बैस ने कहा कि गुरुओं ने हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया है, देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

गुरुद्वारा कमेटी द्वारा धार्मिक व सामाजिक प्रतिनिधियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेठ कुलदीप कुमार, गुरजोत सिंह सेठी, सतीश गिरधर, सचिन छाबड़ा, हर्ष भारती, हरविंदर सिंह बेदी, हेमंत गिरधर, प्रिंस कूपर, अनिल मल्होत्रा, राजपाल नारंग, विजय गिरधर, अशोक गुप्ता, अरुण अग्रवाल, दिनेश ऋषि, मोहित मल्होत्रा, अमन सेठी, संदीप धींगड़ा, राजपाल सिंह, अरविंद सिंघल, युवराज अरोड़ा, विशाल गांधी, अमित भारती व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  PRAMOTION-पालिका के स्टेनोग्राफर गोपाल त्यागी के दामाद शिवम बने स्क्वाड्रन लीडर

रेलवे रोड स्थित श्री बालाजी कॉम्प्लेक्स पहुंचने पर आरएसएस व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया और हलवे का प्रसाद वितरित किया।

इस दौरान आशुतोष गुप्ता, डॉ. महेंद्र सैनी, योगेंद्र गोयल, अरविंद भारद्वाज, पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, वैभव अग्रवाल, अजय गांधी, अजय जैन, राजेश अनेजा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनीवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शामली से हनुमान जयंती ड्यूटी में आये सिपाही की कार्डियक

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »