SIR में बढ़ता दबाव: 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत, बंगाल में 34 मौतों का दावा — सियासत तेज

देशभर में 51 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं तक अपडेटेड voter list पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहे 5.32 लाख से अधिक बीएलओ (BLO) पर काम के अत्यधिक दबाव के आरोप गंभीर रूप ले रहे हैं। पिछले 22 दिनों में 7 राज्यों में 25 बीएलओ की मौत ने इस मामले को और संज्ञीन बना दिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दावा किया है कि सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही 34 बीएलओ या संबंधित कर्मियों की जान गई है। विपक्ष इसे SIR प्रक्रिया में बढ़ते तनाव का नतीजा बता रहा है।
चुनाव आयोग राज्यों और जिलों से विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा में है। आयोग के सूत्रों की मानें तो अभी तक किसी कर्मचारी की मौत को काम के दबाव से जुड़ा हुआ आधिकारिक रूप से प्रमाणित नहीं किया गया है।
बंगाल के मंत्री अरुप बिस्वास ने कहा कि SIR प्रक्रिया के दबाव में 34 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे “पीछे के दरवाजे से NRC लागू करने की तैयारी” बताया और कहा कि SIR का उद्देश्य लोगों में भय पैदा करना है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-2700 युवाओं को अपना उद्योग लगाने को मिलेगा कर्ज

वहीं, बीजेपी आईटी प्रमुख अमित मालवीय का आरोप है कि TMC के दबाव में वोटर सूची में फर्जी नाम जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

गोंडा (UP) में बीएलओ एवं शिक्षक विपिन यादव ने कथित रूप से ज़हर खाकर जान दे दी। पिता सुरेश यादव का आरोप है कि एसडीएम और बीडीओ OBC मतदाताओं के नाम हटाने व सामान्य वर्ग के नाम बढ़ाने का दबाव डाल रहे थे, और मना करने पर कार्रवाई व गिरफ्तारी की धमकी दी गई थी। पत्नी सीमा ने भी आधार के बिना नाम जोड़ने के निर्देश मिलने का दावा किया और बताया कि पति लगातार मानसिक दबाव में थे।

इसे भी पढ़ें:  RAMLEELA-राजा राम चन्द्र का हुआ राजतिलक, अयोध्या में मनी दिवाली

बरेली (UP) में 26 नवंबर को बीएलओ सर्वेश गंगवार (47) ड्यूटी के दौरान अचानक गिर पड़े, बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि देर रात तक काम कराने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ा।

इन घटनाओं ने चिंता इसलिए भी बढ़ाई है क्योंकि अगले साल देश में जनगणना शुरू होनी है, और इसमें भी सबसे ज्यादा जिम्मेदारी शिक्षकों और फील्ड कर्मचारियों पर ही रहेगी। यदि स्थितियां नियंत्रण में नहीं आईं, तो फील्ड टीमों पर दबाव और बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार… अरविंद केजरीवाल बरी होते ही भावुक

Also Read This

पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में पमनावली बिजली लाइन हादसा उस समय हो गया जब पमनावली बिजलीघर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकानों पर गिर गया। तार गिरते ही करंट फैल गया और आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना व्यापारी बिजेन्दर सैनी, नरेश सैनी, कृष्णपाल सैनी और विनोद सैनी के मकानों के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्दर सैनी के मकान के टीनशेड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार से करंट उतरने के कारण टीनशेड में बंधे पशु घबराकर रंभाने

Read More »

कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9 गणित नया सिलेबस का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह संशोधित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में गणित को अधिक व्यावहारिक, तर्क आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़ा बनाने पर जोर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जीपी) जैसे उन्नत विषयों को भी कक्षा 9 में शामिल किया गया है। कक्षा 9 गणित नया सिलेबस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जो विषय कक्षा 10 और 11 में पढ़ाए जाते थे, उन्हें अब कक्षा 9 में शामिल किया गया है। नए पाठ्यक्रम में जोड़े गए प्रमुख विषय: अरिथमेटिक प्रोग्रेशन, ज्योमेट्रिक

Read More »

नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में

Read More »

भारत में तेल भंडार पर्याप्त, पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह गलत

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान पर अमेरिका तथा इस्राइल के हमलों के बीच देश में ईंधन की कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। इसी बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में तेल भंडार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार के अनुसार देश के पास 25 करोड़ बैरल (करीब 4,000 करोड़ लीटर) कच्चा तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का संयुक्त भंडार मौजूद है, जो देश की जरूरतों को लगभग 7 से 8 सप्ताह यानी 50 से 60 दिन तक पूरा कर सकता है। इसे भी पढ़ें:  CYBER FROUD-एसपी ऑफिस

Read More »