शामली में तनावः सरेबाजार किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर बेल्टों से पीटा

मारपीट की घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार किया बंद, गैर सम्प्रदाय के दो आरोपी युवक गिरफ्तार

शामली। गांव बाबरी बाजार में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना के बाद व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बाजार बंद कर दिया। इससे जनपद में तनाव जैसी स्थिति नजर आई। यह घटना बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब किशोरी अपने दो भाइयों के साथ सामान खरीदने आई थी।
घटना का विवरण बताते हुए, स्थानीय सूत्रों ने कहा कि किशोरी पर पांच-छह युवकों ने अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। जब किशोरी और उसके भाइयों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने किशोरी को जमीन पर गिराकर बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। इस क्रूरता से बाजार में अफरातफरी मच गई, और देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
बाजार में इस घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष फैल गया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बाजार बंद करने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक बाजार खुलने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दो आरोपियोंकृबिलाल और उस्मानकृको गिरफ्तार कर लिया है, जो बाबरी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, और स्थानीय अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। सीओ थानाभवन, जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने न केवल स्थानीय व्यापारियों में गुस्सा भरा है, बल्कि पूरे समुदाय में सुरक्षा को लेकर चिंता को भी जन्म दिया है। सभी की नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर है, ताकि ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें:  जवाबदेह शासन देना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताः कपिल देव

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  पटाखा विस्फोटः घायल नाबालिग की मौत, परिवार में मचा कोहरामसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  जवाबदेह शासन देना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताः कपिल देववायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार ने

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  गोबर गैस प्लांट योजना से खत्म होगा गैस संकट, योगी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »