अवैध पिस्टल के 40 हजार रुपये के विवाद में दोस्त की निर्मम हत्या, टुकड़ों में मिली अंबुज की लाश

गोरखपुर। अंबुज हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी आयुष सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आयुष ने बताया कि उसने अपने दोस्त अंबुज की हत्या पैसों के विवाद में की थी। उसके अनुसार, कुछ समय पहले अंबुज ने उसे 40 हजार रुपये में अवैध पिस्टल दी थी, जो खराब निकली। जब उसने पैसे वापस मांगे तो दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि मामला हमले तक पहुंच गया।

 

आयुष ने कबूल किया कि वह एक मांगलिक कार्यक्रम के बहाने अंबुज को अपने साथ ले गया। रास्ते में स्पोर्ट्स कॉलेज के पास उन्होंने शराब पी और पैसे को लेकर बहस होने लगी। आरोप के अनुसार, आयुष और उसके दो दोस्तों ने बेसबॉल और डंडों से अंबुज को बुरी तरह पीटा। हमले में अंबुज अचेत हो गया और आयुष ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें:  दौराला शराब कांड पर नया मोड़, बहन पर साजिश का आरोप

 

कबूलनामे में आयुष ने बताया कि हत्या के बाद उसने शव की पहचान मिटाने की कोशिश की। अंबुज के कपड़े उतारकर, हाथ में बंधा रक्षा सूत्र हटाकर और दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली काटकर अलग कर दी, जिसमें उसकी अंगूठी थी। इसके बाद कार में शव रखकर आरोपी महराजगंज जिले पहुंचा और श्यामदेउरवां क्षेत्र में नहर के किनारे झाड़ियों में अंबुज का सिर फेंका। करीब 10 किलोमीटर दूर उसके शरीर का बाकी हिस्सा भी फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें:  नई मंडी थाने का कायाकल्पः इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा को कप्तान ने कहा-GOOD JOB

 

26 नवंबर को घर से निकले अंबुज के देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 28 नवंबर को उसके पिता संतोष मणि त्रिपाठी ने तिवारीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें कई अहम सुराग मिले। जांच टीम आयुष तक पहुंची और शुरुआती पूछताछ में उसने झूठी कहानी सुनाई, लेकिन हिरासत में सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

 

पुलिस ने आयुष की निशानदेही पर महराजगंज से अंबुज के क्षत-विक्षत शव के हिस्से बरामद कर लिए। शव पांच दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद की है। जिस अर्टिका कार में शव ले जाया गया था, वह आयुष के दोस्त की बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी हादसे को लेकर श्रम विभाग में पालिका अफसर तलब

 

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एंबुलेंस में ही पिता ने बेटे का पिंडदान किया। घटना के बाद गोरखपुर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए घर के आसपास चार थानों की पुलिस और PAC तैनात की गई।

 

पुलिस का कहना है कि मामले में साजिश, हथियारों की खरीद और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच चल रही है।

Also Read This

भव्य होगा चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव, 4 मई को सजेगा अलौकिक दरबार

10 वर्ष बाद मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे नंदू जी महाराज, भजन संध्या, छप्पन भोग और श्याम रसोई होगी आकर्षण का केंद्र मुजफ्फरनगर। श्याम भक्तों के लिए भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अद्भुत संगम सजने जा रहा है। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति (रजि.) द्वारा आयोजित चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में 10 वर्षों बाद वृंदावन से नंदू जी महाराज की भजन प्रस्तुति होगी। आयोजन को लेकर शनिवार को श्री गणपति धाम, भरतिया कॉलोनी में पत्रकार वार्ता आयोजित कर समिति ने विस्तृत जानकारी साझा की। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अशोक गर्ग द्वारा मीडिया को बताया गया कि श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा आगामी

Read More »

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »

देवर के प्यार में पागल भाभी… साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, 24 घंटे बाद इस हाल में मिली

मऊ – सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार शाम मीरा चौहान का शव मिला। वह बुधवार को प्रेमी देवर संग रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी, फिर लापता हो गई थी। सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की शाम मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा

Read More »