सड़क निर्माण में लापरवाही पर मंत्री सख्त, जलनिकासी सिस्टम पहले सुधारने के आदेश

मुजफ्फरनगर में सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य में देरी पर उत्तर प्रदेश सरकार नाराज है। बुधवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमशीलता विभाग कपिल देव अग्रवाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान रेलवे फाटक के पास खुदी हुई सड़क, जलभराव और आवागमन में हो रही परेशानी पर उन्होंने रेलवे अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की। मंत्री अग्रवाल ने CGM रेलवे सहित उच्च अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेलवे फाटक से जुड़ी सभी बाधाएं तुरंत दूर की जाएं, ताकि सड़क निर्माण में कोई रुकावट न रहे।

इसे भी पढ़ें:  जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

इसके बाद उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप और जल निगम व नगर पालिका के अधिकारियों—एक्सईएन, ईओ, एई और जेई के साथ बैठक कर निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि पहले स्थायी और वैज्ञानिक जलनिकासी व्यवस्था बनाई जाए, फिर सड़क निर्माण शुरू किया जाए, ताकि भविष्य में सड़क दोबारा खराब न हो।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया

उन्होंने दोनों विभागों की लापरवाही पर कड़ा असंतोष जताया और चेतावनी दी कि इस कार्य के प्रति किसी भी स्तर पर ढिलाई या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों की सुविधा से जुड़ा है और वर्षों से खराब हालत में होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  ताबड़तोड़ डंडे बरसाकर सरेआम युवक को पीटा, वीडियो वायरल

मंत्री अग्रवाल ने जिलाधिकारी को भी फोन पर निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाकर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने मंत्री को आश्वस्त किया कि सभी तकनीकी व प्रशासनिक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और इसे तय समय में पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Also Read This

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में वोट बनवाने का अंतिम मौका, अब सिर्फ एक दिन शेष परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश

Read More »

पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में पमनावली बिजली लाइन हादसा उस समय हो गया जब पमनावली बिजलीघर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकानों पर गिर गया। तार गिरते ही करंट फैल गया और आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना व्यापारी बिजेन्दर सैनी, नरेश सैनी, कृष्णपाल सैनी और विनोद सैनी के मकानों के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्दर सैनी के मकान के टीनशेड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार से करंट उतरने के कारण टीनशेड में बंधे पशु घबराकर रंभाने

Read More »

कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9 गणित नया सिलेबस का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह संशोधित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में गणित को अधिक व्यावहारिक, तर्क आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़ा बनाने पर जोर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जीपी) जैसे उन्नत विषयों को भी कक्षा 9 में शामिल किया गया है। कक्षा 9 गणित नया सिलेबस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जो विषय कक्षा 10 और 11 में पढ़ाए जाते थे, उन्हें अब कक्षा 9 में शामिल किया गया है। नए पाठ्यक्रम में जोड़े गए प्रमुख विषय: अरिथमेटिक प्रोग्रेशन, ज्योमेट्रिक

Read More »

नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में

Read More »