मुजफ्फरनगर की शातिर शिवानी ने गैंग के साथ मिलकर 6450 युवाओं को ठगा

कोरोना काल में मुजफ्फरनगर सहित दूसरे जिलों में खोले गये थे कॉल सेंटर, नौकरी डॉट कॉम पर विज्ञापन देकर लगाया जाता था युवाओं को चूना

बागपत। देशभर के 6450 युवाओं को नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करोड़ों रुपये ठगने वाले सात ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी नौकरी डॉट कॉम और ओएलएक्स पर नौकरी के फर्जी विज्ञापन अपलोड कर छह साल से बेरोजगार युवाओं को निशाना बना रहे थे। इसके लिए बड़ौत, नोएडा, दिल्ली और मुजफ्फरनगर में कॉल सेंटर खोल रखे थे। इनके पास से 6450 युवाओं को भेजे गए नियुक्ति पत्र, 12 मोबाइल, दो सिमकार्ड, दो लैपटॉप, 15 बैंक पासबुक, चेकबुक समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर जिले के दो मोबाइल नंबरों से साइबर ठगी होने की शिकायत दर्ज हुई तो पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की जांच में कई ठगों का पता चल गया तो उनकी तलाश में पुलिस लग गई। रविवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां के पास से पुलिस ने गिरोह के सरगना अनुज निवासी ख्वाजा नंगला व हाल निवासी न्यू अशोक नगर पूर्वी दिल्ली के साथ शिवानी निवासी बेगराजपुर जिला मुजफ्फरनगर, आशा निवासी सेक्टर-41 नोएडा, मोहित, पुनीत, वरदान निवासी बड़ौत और अक्षय निवासी सोंटा अलीपुर जिला शामली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बड़ौत, नोएडा, दिल्ली और मुजफ्फरनगर में कॉल सेंटर चलाकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करना स्वीकार किया।
इन्होंने बताया कि नौकरी डॉट कॉम और ओएलएक्स पर फर्जी विज्ञापन अपलोड कर देते थे। आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया के दौरान युवाओं से 20 से 25 हजार रुपये मंगवा लिए जाते थे, उनको बैंक व कंपनियों के नियुक्ति पत्र भेज दिए जाते थे। बाद में युवाओं का फोन नहीं उठाते थे और उसे ब्लैकलिस्ट कर देते थे। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि गिरफ्तार किए गए ठगों के पास से 6450 युवाओं को भेजे गए नौकरी लगने के नियुक्ति पत्र बरामद किए गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों के युवकों के नाम से नियुक्ति पत्र हैं।

इसे भी पढ़ें:  लोकतंत्र की आवाज़ को दबा रही है भाजपा सरकारः हरेंद्र मलिक

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना अनुज है, जो वर्ष 2018 में बागपत और दिल्ली से जेल जा चुका है। पहले मोबाइल से ऐसे ही बात करके ठगी करते थे। कोरोनाकाल में अनुज ने कॉल सेंटर खोलकर अन्य युवकों को अपने साथ जोड़ा। कॉल सेंटर से युवाओं को नौकरी का झांसा देकर फंसाया गया। जांच में पता चला कि साइबर ठगों ने नियुक्ति पत्र भेजने के अलावा भी हजारों युवकों से ठगी की है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि नौकरी डॉट कॉम और ओएलएक्स पर नौकरी का विज्ञापन देकर युवा आवेदन कर देते थे। इससे इच्छुक युवाओं की जानकारी कॉल सेंटर में पहुंच जाती थी। इसके बाद कॉल सेंटर में बैठी युवतियां इच्छुक युवाओं को फोन करके नौकरी के बारे में जानकारी देतीं और उनसे रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 2150 रुपये ट्रांसफर करा लेती थी। नौकरी के लिए शपथपत्र और फाइल तैयार कराने के लिए पांच हजार या फिर दस हजार रुपये ट्रांसफर कराते थे। इसके कुछ दिन बाद युवाओं को फोन करके नौकरी लगने की जानकारी देकर ईमेल पर नियुक्ति पत्र भेज दिया जाता, जिसमें किसी भी जिले की बैंक शाखा का नाम दर्ज होता था। फिर फोन करके दिल्ली मुख्यालय से नियुक्ति में गड़बड़ी की जानकारी देने के बाद फोन नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता। अधिकांश युवाओं से 20 से 25 हजार रुपये की ठगी की गई।

इसे भी पढ़ें:  जानसठ में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  नवरात्र से नौ संदेशः महिला उत्थान को नवशक्ति यात्रा कर रही समाजसेवी ममता अग्रवालस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  शहर की स्वच्छता और निर्माण गुणवत्ता पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सख्तवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »