“गरीब किसान की जमीन, पेट और भविष्य का सवाल”: विधायक नाहिद हसन ने वन विभाग के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

लखनऊ/शामली। केराना विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे गरीब और सीमांत किसानों की जमीन पर मंडरा रहे संकट को लेकर विधायक नाहिद हसन सामने आए हैं। उन्होंने वन विभाग द्वारा पट्टाधारकों की भूमि को कब्जे में लिए जाने के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए इसे किसानों के अस्तित्व से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।

अपने पत्र में विधायक नाहिद हसन ने स्पष्ट किया है कि जमींदारी विनाश अधिनियम लागू होने के बाद जनपद शामली सहित प्रदेश के कई जिलों में राजस्व विभाग द्वारा बंजर भूमि के रूप में दर्ज जमीनें पात्र गरीबों को पट्टे पर आवंटित की गई थीं। इन जमीनों पर किसान दशकों से खेती कर रहे हैं और यही उनकी रोज़ी-रोटी का एकमात्र सहारा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हैलो टैक्सी के नाम पर अधिवक्ता से की ठगी

विधायक ने पत्र में पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा है कि जिन भूमियों पर आज वन विभाग दावा कर रहा है, वे कभी भी संरक्षित वन नहीं रहीं। न ही इन पर पहले किसी प्रकार का वन अधिसूचना लागू थी। बावजूद इसके, अब 1955 के पुराने अभिलेखों का हवाला देकर हजारों किसानों की जमीन छीनने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  ईओ की नाराजगी के बाद भी पार्किंग में नहीं लगे शुल्क बोर्ड

नाहिद हसन ने कहा कि यदि यह कार्रवाई नहीं रोकी गई तो हजारों परिवार सड़क पर आ जाएंगे। जनपद शामली में ही ऐसे प्रभावित परिवारों की संख्या हजारों में है, जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में यह संकट लाखों गरीब किसानों को उजाड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह केवल जमीन का नहीं, बल्कि गरीब के पेट और भविष्य का सवाल है।

इसे भी पढ़ें:  1.17 करोड़ में बिक गया भरतिया कालोनी का विवादित मकान

विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से नियम 56 के तहत इस विषय को सदन में स्वीकार कराए जाने और इस पर विस्तृत चर्चा कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग के मंत्री को सदन में जवाबदेह बनाने का आग्रह किया है, ताकि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को रोका जा सके।

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »