जकार्ता- इंडोनेशिया में एक वृद्धाश्रम में लगी आग से 16 बुजुर्गों की मौत हो गई। हादसे की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इंडोनेशिया में एक रिटायरमेंट होम (वृद्धाश्रम) में लगी आग के चलते 16 बुजुर्गों की मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावासी प्रांत में स्थित मनाडो इलाके में एक एकमंजिला मकान था, जिसमें रिटायरमेंट होम संचालित हो रहा था। रिटायरमेंट होम में रहने वाले लोग जब सो रहे थे, तब वहां आग लगी, जिसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हादसे में मृतकों का आंकड़ा 16 हो गया है, जिनमें से 15 लोगों की मौत जलने की वजह से हुई और एक व्यक्ति की मौत दम घुटने से हुई है। हादसे में 15 लोगों को बचाया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान के लिए उनके परिजनों को अस्पताल बुलाया गया है। अग्निशमन दल के लोगों ने बताया कि आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आस पास रहने वाले लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कहा है कि बिजली की फीटिंग में खराबी की वजह से यह आग लगी। हालांकि विस्तार से जांच के बाद ही असल वजह का पता चल सकेगा।

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप
देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की दर्दनाक मौत, टीलामोड़ इलाके में शोकइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,




