यूपी में 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक रहेंगे बंद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से साफ कहा है कि सभी जनपदों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ती भीषण शीतलहर और घने कोहरे के कारण प्रदेश के सभी 12वीं तक के स्कूलों को 5 जनवरी, 2026 तक बंद करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी का यह आदेश आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी मान्यता प्राप्त सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी और अन्य बोर्ड के क्लास 12 तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं सीएम योगी ने भीषण सर्दी के बीच अधिकारियों को फील्ड इंस्पेक्शन के साथ सतर्क रहने, कंबल सुनिश्चित करने, लोगों को खुले में सोने से रोकने और सभी नाइट शेल्टर में पूरी व्यवस्था करने को कहा है।
सीएम योगी ने साफ कहा है कि शीतलहर को लेकर सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करें। वहीं सीएम योगी ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोएं, अधिकारी रैन बसेरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें। सीएम योगी ने ठंड के प्रकोप से बच्चों, बुजुर्गों और असहाय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल राहत व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के आदेश दिए है।

इसे भी पढ़ें:  हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर जोर

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  सर्वाधिक एनकाउंटरः बुढ़ाना पुलिस टीम को कप्तान ने किया सम्मानितराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन

Read More »