मुजफ्फरनगर पुलिस ने मोबाइल टावर चोरी का किया सफल अनावरण

ग्राम छछरोली एवं ग्राम भेड़ाहेड़ी में लगे मोबाइल टावरों से अज्ञात चोरों द्वारा 5जी बी.बी.यू. कार्ड चोरी कर लिए गए थे

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना भोपा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोबाइल टावरों से की गई महंगी इलेक्ट्रॉनिक चोरी की घटना का पुलिस ने न केवल खुलासा किया बल्कि चोरी गए समस्त उपकरणों की शत-प्रतिशत बरामदगी भी सुनिश्चित की। इस कार्रवाई में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शस्त्र व चोरी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया।
थाना भोपा पुलिस द्वारा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह मोबाइल टावर से चोरी की घटना का शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ सफल अनावरण किया गया है। इस कार्रवाई में चार चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से करीब 6.50 लाख रुपये कीमत के दो 5जी बी.बी.यू. कार्ड इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स एक मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घटना का संक्षिप्त विवरण यह है कि 24/25 दिसंबर 2025 की रात्रि में ग्राम छछरोली एवं ग्राम भेड़ाहेड़ी में लगे मोबाइल टावरों से अज्ञात चोरों द्वारा 5जी बी.बी.यू. कार्ड चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में वादी विशाल कुमार पुत्र योगेन्द्र राय निवासी अमित बिहार कूकड़ा थाना नई मंडी द्वारा थाना भोपा पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए जिसके क्रम में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने दिनांक 03 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोरना से ग्राम बिहारीगढ़ जाने वाले मार्ग पर रजवाहा पुलिया के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए लगभग 6.50 लाख रुपये मूल्य के दो 5जी बी.बी.यू. कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। इस प्रकार मोबाइल टावर चोरी की घटना का शत-प्रतिशत अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अदनान पुत्र इमरान और शाहनवाज उर्फ आजाद पुत्र इरफान निवासीगण मोहल्ला इस्लामाबाद भूड़ थाना खतौली, शादाब उर्फ सड्डा पुत्र मुराद अली निवासी नई बस्ती मोरना थाना भोपा और साहिब पुत्र राशिद निवासी ग्राम नंगला रेहरू थाना फलावदा जनपद मेरठ शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक साजिद खान और ललित कुमार, हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार व रोहित कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार, दलेल यादव और विकास कुमार ने इन शातिरों को दबोचने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  दूल्हेरा गांव में चोरों का आतंकः एक ही रात में सात किसानों की ट्यूबवेल पर चोरी

Also Read This

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर नहीं करायाः 11 दिसंबर के बाद भी आप जुड़वा सकते हैं अपनी वोटजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस

Read More »

मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजनइसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम लाल बंसल ने संयुक्त

Read More »

सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में टूट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को समाजवादी पार्टी के किसी सांसद या विधायक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से ओम प्रकाश राजभर के उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने सपा के कई सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने वाले योग्य कार्यकर्ता हैं और

Read More »

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजनपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश निवासी धन्धेड़ा को उपचार के लिए मेरठ

Read More »

पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण

खतौली, नगर के दयालपुरम कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा बिछाई गई पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का शनिवार को विधायक मदन भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं आधारशिला कार्यक्रमों में भी भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर नहीं करायाः 11 दिसंबर के बाद भी आप जुड़वा सकते हैं अपनी वोटउन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जनता

Read More »

देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल ने चार साहिबजादों की शहीदी की स्मृति को बनाया चिरस्थायीः

Read More »