स्वर्गीय नरेंद्र सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण

समाजसेवा, संघर्ष और अनुशासन के प्रतीक रहे स्वर्गीय नरेंद्र सैनी जी की सातवीं पुण्यतिथि पर वार्ड 14 में श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं वार्ड 14 के सभासद कन्हैया सैनी द्वारा क्षेत्र में घर-घर जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय नरेंद्र सैनी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  UP RO-ARO परीक्षा 2025 शांतिपूर्वक संपन्न, AI निगरानी

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय सैनी जी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल रहे। उन्होंने वर्षों तक सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रहित के आंदोलनों में निस्वार्थ भाव से सेवा की। उनके नेतृत्व में अनेक सामाजिक कार्य संपन्न हुए, जिससे समाज में जागरूकता और एकता का संदेश फैला।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-बैल और बुग्गी के साथ नदी के बहाव में गुम हो गया अब्दुल्ला

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय नरेंद्र सैनी का जीवन सेवा, संघर्ष और अनुशासन का प्रतीक रहा। वे सदैव जनहित के कार्यों में अग्रणी रहे और युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने के लिए प्रेरित करते रहे। उनके विचारों और कार्यों से आज भी क्षेत्र के हजारों लोग प्रेरणा लेते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभासद कन्हैया सैनी ने कहा कि उनके पिता के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनका जीवन लक्ष्य है। कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य उसी विचारधारा का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शातिर वाहन चोर के साथ पुलिस की मुठभेड़

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »