मुजफ्फरनगर में वार्ड 20 के सभासद हनी पाल चंदेल का निधन

Oplus_131072

लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस, नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेताओं ने जताया शोक

मुज़फ़्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुज़फ़्फरनगर के वार्ड 20 के मौजूदा सभासद और भाजपा नेता हनी पाल चंदेल का बुधवार देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले दो से तीन महीनों से अस्वस्थ थे और एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन थे, जहां वे कोमा में थे।

इसे भी पढ़ें:  पशुओं की बीमारी से बेखर विभाग जागा, घेराव के ऐलान पर गांव में दौड़े अफसर

हनी पाल चंदेल भाजपा से लगातार दूसरी बार सभासद निर्वाचित हुए थे। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और सरल स्वभाव के कारण वे जनता में विशेष लोकप्रियता रखते थे। हनी पाल भारतीय जनता पार्टी में 2011 से 2016 तक वार्ड अध्यक्ष के पद का दायित्व निभाते रहे। वर्तमान में वो भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे।

इसे भी पढ़ें:  एक लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर लेकर युवती घर से फरार

उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप के साथ ही नगरपालिका के कई सभासद उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हनी पाल का जाना पार्टी और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।

इसे भी पढ़ें:  थाने में गबन-नई मंडी कोतवाली से 19 लाख नकद, जेवर और हथियार गायब!

सुबह से ही क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों का तांता उनके घर पहुंचने लगा, जहां लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हनी पाल चंदेल के निधन से वार्ड 20 सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका दाह संस्कार 11 बजे नदी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

Also Read This

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »

10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बुढाना पुलिस ने 2,845 शीशियां, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त कार की जब्त, गाजियाबाद का एक आरोपी फरार मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत बुढाना पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 2,845 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इसे भी पढ़ें:  1 ट्रिलियन डॉलर

Read More »

रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमारा फायदा उठाया

  वॉशिंगटन/मॉस्को- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका का दबाव भारत-रूस संबंधों को कमजोर नहीं कर सकता। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाने और अमेरिकी नीतियों का फायदा उठाने का आरोप लगाया। हालांकि ट्रंप ने मोदी को अपना अच्छा दोस्त भी बताया। भारत को लेकर रूस और अमेरिका के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर ज्यादा टैरिफ

Read More »

गाड़ियों के शोरूम में आग, ऊपर रहने वाले छह परिवार फंसे

इंदौर- इंदौर की स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की तल मंजिल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए, जिन्हें रहवासियों ने सीढ़ी व रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। इंदौर की स्कीम-136 के एक अपार्टमेंट की तल मंजिल के इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम में आग लग गई। अपार्टमेंट के ऊपर दो मंजिल पर छह परिवार रहते हैं। आग के कारण वे सीढ़ियों से नीचे नहीं आ पा रहे थे। इस कारण उन्हें आसपास के लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से सुरक्षित निकाला। आग लगने की घटना सुबह सवा आठ

Read More »