मीरापुर उपचुनाव में कादिर राणा को हराने वाले अरशद को मिली धमकी

एआईएमआईएम नेता अरशद राणा ने एसएसपी से मिलकर की शिकायत, कहा-हरियाणा से अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकाया

मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव में एआईएमआईएम के प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद सपा नेता कादिर राणा की पुत्रवधु सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा को रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल के सामने पराजित कराने में बड़ी भूमिका निभाने वाले औवेसी की पार्टी के नेता अरशद राणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। अरशद राणा ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
अरशद राणा ने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम बहुत ओवैसी की वीडियो डालते हो और तुम मुजफ्फरनगर के रहने वाले हो, तुम्हें मैं 20 जनवरी को वहीं आकर देख लूंगा। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले ने अपने आप को हरियाणा के पलवल का रहने वाला बताया है और उसने उन्हें 9811970092 नंबर से फोन करके धमकी दी। अरशद राणा ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और समाज सेवा के चलते उनकी सक्रियता के कारण उनकी जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार में अकेले जिम्मेदार व्यक्ति हैं और इस खतरे के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। एसएसपी कार्यालय ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अरशद राणा मीरापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एआईएमआईएम के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने पार्टी मुखिया सांसद असददुदीन औवेसी की क्षेत्र में बड़ी रैली कराई और इस चुनाव में रालोद भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी मिथलेश पाल की जीत तथा सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा की पराजय में उनकी भूमिका को लेकर तरह तरह की चर्चा आज भी लोगों के बीच होती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में BJP नेता रणधीर सिंह की हत्या: 9 दिन बाद भी मोबाइल फोन पुलिस की पकड़ से बाहर

Also Read This

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव सख्त

अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क निर्माण कार्य में अब भी अनावश्यक विलंब हुआ तो उच्च स्तर पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी

Read More »

कांवड़ पटरी मार्ग पर कूड़े के ढेर से लोगों में रोष ईओ को सौंपा ज्ञापन

खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग स्थित बालाजीपुरम क्षेत्र में कूड़े-कचरे के ढेर और बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजीव कुमार से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मोहल्ला बालाजीपुरम में गौशाला रोड के निकट लंबे समय से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। साथ ही बरसात के दौरान गौशाला रोड जलमग्न हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।

Read More »

देवबंद में पुलिस मुठभेड़ का दावा, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली; तमंचा और बाइक बरामद

सहारनपुर के देवबंद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर अहसान को घायलावस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई।

Read More »

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति

देहरादून। हरिद्वार नगर निगम के चर्चित भूमि खरीद प्रकरण में धामी सरकार ने अब तक की सबसे सख्त प्रशासनिक कार्रवाई में से एक कदम उठाया है। विजिलेंस जांच में भूमि खरीद-बिक्री के दौरान अनियमितताओं, कथित साजिश और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर प्रथम दृष्टया तथ्य मिलने के बाद सरकार ने अधिकारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दे दी है।   इस मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त और IAS अधिकारी वरुण चौधरी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ

Read More »

पति की मौत के बाद बच्चे को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद, महिला ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

सहारनपुर। पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच बच्चे को लेकर विवाद सामने आया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया है।   प्रार्थना पत्र के आधार पर निधि ने बताया कि उसकी ससुराल थाना बेहट क्षेत्र के गांव रूहालका में है। कुछ दिन पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बात-बात पर कहासुनी होने लगी। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर को किया याद  निधि के अनुसार,

Read More »