पीएम मोदी के विजन से संवर और निखर रहा उत्तराखंडः पुष्कर धामी

अचानक मुजफ्फरनगर पहुंचे उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी, खराब मौसम के कारण दिल्ली से नहीं उड़ा था हेलीकॉप्टर

मुजफ्फरनगर। बुधवार को अचानक ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुजफ्फरनगर पहुंचे। बताया गया कि मुख्यमंत्री दिल्ली से देहरादून जाने के लिए तैयारी में थे, लेकिन दिल्ली में मौसम साफ नहीं होने और पाबंदी के के कारण हवाई यात्रा की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद सीएम धामी सड़क मार्ग से मुजफ्फरनगर पहुंचे और यहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी का मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. सुधीर सैनी के नेतृत्व में स्वागत एवं सत्कार किया। इसके बाद वे पुलिस लाइन पहुंचे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज मौसम के कारण हुए विघ्न को देखते हुए मुजफ्फरनगर से होकर गुजरने का अवसर मिला है। इस जनपद और उत्तराखंड राज्य के बीच गहरा रिश्ता बना हुआ है। मुजफ्फरनगर एक ऐसा स्थान जहां से उत्तराखंड राज्य स्थापना के आंदोलन की बहुत बड़ी यादें जुड़ी हुई हैं। यह आंदोलनकारियों और बलिदानियों की शहादत का क्षेत्र है, हम स्मारक को नमन करते हैं। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इस यात्रा का स्वरूप लगातार विस्तार रूप ले रहा है। भक्तों को सुलभ व्यवस्था और बेहतर सुरक्षा मिलने के लिए सरकार काम कर रही है। किसी को कोई कठिनाई का सामना न करना पड़ा और यात्रा सकुशल सम्पन्न हो, ऐसी व्यवस्था कर रही है हमारी सरकार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें:  भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

उत्तराखंड सीएम श्री धामी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों के विकास में योगदान को दृष्टिगत पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना एसएएससीआई के अंतर्गत उत्तराखण्ड को 759 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय राज्य के समग्र एवं सतत विकास की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। इस सहायता से राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूती, पूंजीगत निवेश को प्रोत्साहन तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं को नई गति प्राप्त होगी।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसाः मृतक आश्रितों को मिलेगी 15 लाख की आर्थिक मदद

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग उत्तराखण्ड को विकास के नए आयाम प्रदान कर रहा है। उत्तराखण्ड के प्रति विशेष संवेदनशीलता, निरंतर समर्थन एवं महत्वपूर्ण सहयोग के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हम प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार का हृदयतल से आभार करते हैं। इस अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में सीएम धामी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, विशाल गर्ग, रजत गोयल, सुनील दर्शन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली में नो फ्लाई जोन घोषित होने के कारण नहीं उड़ी सीएम की फ्लाइट

उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और मुज़फ्फरनगर सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने स्वागत अवसर पर कहा कि उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज मुजफ्फरनगर आगमन पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ भव्य, गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर धामी का यह आगमन संगठन को नई दिशा, प्रेरणा और मजबूती प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में BJP नेता रणधीर सिंह की हत्या: 9 दिन बाद भी मोबाइल फोन पुलिस की पकड़ से बाहर

उनका ओजस्वी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड आज धार्मिक पर्यटन और सनातन सुरक्षा के साथ ही जनकल्याण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहा है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सीएम धामी के अचानक मुजफ्फरनगर आगमन पर बताया कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत राजधानी को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है, इसी पाबंदी के कारण उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी की फ्लाइट बुधवार को देहरादून के लिए नहीं उड़ पा रही थी, इसलिए उन्होंने पहले कार द्वारा दिल्ली से मुजफ्फरनगर यात्रा की और फिर उत्तराखंड सरकार की ओर से यहां भेजे गये हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हो गए।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में BJP नेता रणधीर सिंह की हत्या: 9 दिन बाद भी मोबाइल फोन

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  12 घंटे में ही लूट की वारदाता का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायलमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने

Read More »