मणिकर्णिका घाट प्रकरण में पाल समाज ने डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन

देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित मंदिर और मूर्तियों से छेड़छाड़, पाल समाज के लोगों पर लाठीचार्ज को लेकर जताया गहरा आक्रोश

मुजफ्फरनगर। वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित मंदिर व अन्य धार्मिक संरचनाओं से छेड़छाड़, मूर्तियों और धार्मिक प्रतीकों को नुकसान पहुंचाने के आरोपों तथा विरोध करने पहुंचे श्रद्धालुओं और पाल समाज पर हुए लाठीचार्ज व दर्ज मुकदमों के विरोध में बुधवार को पाल समाज के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मामले में न्याय की मांग की। उनका कहना था कि यह प्रकरण सीधे धार्मिक आस्था से जुड़ा है, ऐसे में शांतिपूर्ण विरोध करने वालों पर मुकदमे दर्ज करना अनुचित है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे पाल समाज के लोगों ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी से जुड़ी धार्मिक धरोहरों के साथ छेड़छाड़ और बदलाव की स्थिति बेहद गंभीर है। मंदिर, मूर्तियां और धार्मिक चिह्न सनातन आस्था के प्रतीक हैं, जिनके साथ किसी भी तरह की तोड़फोड़ या परिवर्तन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि मंदिर व अन्य संरचनाओं को पूर्व स्थिति में यथावत रखा जाए और किसी भी प्रकार के बदलाव पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, जब श्रद्धालु और पाल समाज के लोग अपनी धार्मिक भावनाओं के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया और कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए। समाज के लोगों ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की बात सुनने के बजाय उन पर मुकदमे लिखना न्यायोचित नहीं है, जिससे समाज में आक्रोश और पीड़ा व्याप्त है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड सरकार के खिलाफ भाकियू ने वापस ली महापंचायत

ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि मणिकर्णिका घाट स्थित राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा बनवाए गए मंदिर व धार्मिक संरचनाओं को यथावत सुरक्षित रखा जाए, मंदिरों, मूर्तियों और धार्मिक चिह्नों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, तोड़फोड़ या बदलाव पर तुरंत रोक लगाई जाए, धार्मिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाने वालों की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, विरोध करने पहुंचे श्रद्धालुओं और पाल समाज के युवाओं पर दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा लाठीचार्ज कराने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय व वैधानिक कार्रवाई की जाए।
समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के उपरांत प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन न्यायिक एसडीएम कृष्णकांत को सौंपा गया। इसके बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार जिलाधिकारी ने ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि सभी मांगों को शासन तक भेज दिया गया है और जो भी न्यायसंगत होगा, उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अखिल भारतीय पाल महासभा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार पाल, रमेश चंद पाल, राज सिंह पाल, पुष्पांकर पाल, दीप्ति पाल, कैप्टन पवित्र पाल, विक्रम पाल, पुष्पेंद्र पाल एडवोकेट, पवन पाल, जगदीश पाल, मनोज पाल, सुनील पाल, रामपाल, प्रमोद कुमार पाल, सुनील कुमार पाल, सत्येंद्र पाल, मोहन प्रजापति, हरेंद्र पाल, गुलजारी लाल, संदीप पाल, पवन पाल, अंकित चंदेल, गुल्लू प्रधान, मुन्ना पाल, विजयपाल, सुमित पाल, देशपाल, पंकज पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मासूम बेटे के साथ ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी महिला

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हरायाइस अवसर पर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  बारिश: मुजफ्फरनगर में अब दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेजमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक

Read More »