India vs Pakistan T20 WC 2026: पाकिस्तान के बहिष्कार पर BCCI ने क्या कहा?

T20 WC 2026 नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आ गई है। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि इस मुद्दे पर कोई भी रुख अपनाने से पहले आईसीसी से चर्चा की जाएगी।

राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की भूमिका इस मामले में अहम है। उन्होंने कहा कि ICC ने खेल भावना को लेकर अपना पक्ष रखा है और बीसीसीआई उससे पूरी तरह सहमत है। जब तक आईसीसी के साथ औपचारिक बातचीत नहीं हो जाती, तब तक बोर्ड की ओर से कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, पाकिस्तानी सरकार ने अपनी टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की सशर्त अनुमति दी है और भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला लिया है।

सलमान अली आगा की कप्तानी वाली Pakistan Cricket Team टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप-ए में शामिल है। पाकिस्तान अपना अभियान 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगा।

इसे भी पढ़ें:  गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसाः मुजफ्फरनगर निवासी महिला पुष्पा की मौत

इससे पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने भारत से होने वाले विश्व कप मुकाबले को किसी अन्य देश में कराने की मांग की थी। हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया। बाद में बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

इसे भी पढ़ें:  सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम को भाग लेने की अनुमति दी गई है, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।

क्रिकेट जगत की नजरें अब आईसीसी के अगले कदम पर टिकी हैं। भारत-पाकिस्तान मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है, ऐसे में इस फैसले का असर केवल दोनों टीमों पर नहीं, बल्कि पूरे विश्व कप के स्वरूप और व्यावसायिक पहलुओं पर भी पड़ सकता है।

Share This Article