UP Weather Update: बारिश पर लगेगा ब्रेक, अब कोहरे और ठिठुरन की वापसी

23 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, हाईवे पर सतर्क रहने की सलाह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का दौर अब थमने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 फरवरी से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश तो रुक जाएगी, लेकिन इसके साथ ही ठंड और घने कोहरे की वापसी होने जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश थमने के बाद वातावरण में नमी बनी रहेगी, जिसके चलते सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। इससे विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार पर एसएसपी का कड़ा प्रहार, सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार सस्पेंड

मौसम विभाग ने खास तौर पर हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

4 फरवरी से पश्चिमी-पूर्वी यूपी में शुष्क मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की गतिविधियां पूरी तरह थम जाएंगी और आसमान साफ रहेगा। हालांकि साफ मौसम के बावजूद नमी के कारण कई जिलों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में डीएम दफ्तर के पास वकीलों के चैम्बर में चोरी

इन 23 जिलों में छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने जिन जिलों में भीषण कोहरे की चेतावनी जारी की है, उनमें शामिल हैं:

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत।

इसे भी पढ़ें:  नारी वंदनः मातृशक्ति का जनसैलाब बदलाव का संकेतः अनिल कुमार

मंगलवार सुबह प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। कानपुर, औरैया और जालौन समेत कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और झमाझम बारिश हुई।

वहीं उन्नाव, चित्रकूट और इटावा में करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि होती रही। ओले गिरने से कई जगह सड़कों पर सफेद चादर जैसी परत जम गई, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share This Article